रायपुर में सनकी युवक का आतंक, कई लोगों को हथौड़े से मारा, 1 महिला की मौत, 8 लोग घायल, इलाके में फैली सनसनी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Crazy youth terrorized Raipur hit many people with a hammer 1 woman died 8 people injured sensation spread in the area police arrested the accused
रायपुर : राजधानी रायपुर से लगे खरोरा इलाके से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही .है जिसमें एक मानसिक विक्षिप्त युवक का आतंक गांव वालो पर भारी पड़ गया। विक्षिप्त युवक शाम 5 बजे अचानक हाथ में हथौड़े लेकर गाली-गलौज करते हुए गली में घूम रहा था. इस दौरान उसे मोहल्ले में जो मिला. उस पर हथौड़े से हमला किया. इसमें एक महिला की मौत हो गई. 8 अन्य घायल हो गए. इसकी खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला खरोरा थाना क्षेत्र के कोरासी गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खरोरा इलाके के ग्राम कोरासी में शुक्रवार को शाम करीब 6 बजे डोगेंद्र उर्फ डग्गू पटेल उर 25 साल का मां के साथ घर पर विवाद हुआ. इसके बाद डब्बू ने अपनी मां को लोटा फेंककर मारा. मां को चोंट नहीं आई. इसके बाद डब्बू हंगामा करते हुए घर से बाहर निकल गया. उसने हाथों में हथौड़ा पकड़ लिया.
आरोपी ने घर के बाहर सड़क पर निकालकर जो भी सामने आया उस पर हथौड़े से वार करता चला गया. इस दौरान 55 साल की महिला फिरती साहू भी वहां से गुजर रही थी. आरोपी ने उसके सिर पर हथौड़ा मार दिया. जिससे कीर्ति की मौके पर मौत हो गई. आरोपी यही नहीं रुका उसने एक के बाद एक करीब 8 लोगों को हथौड़ा मार कर घायल कर दिया.
इस हमले में महिला सरस्वती ध्रुव, बीरन पटेल उम्र 55 साल, शोभाराम उम्र 60 साल, वीरेंद्र पटेल उम्र 55 साल, भागुराम वर्मा उम्र 46 साल, नीलकंठ साहू उम्र 65 साल, रामूलाल उम्र 55 साल और रामूलाल सहित 8 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
इस घटना में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि आरोपी जिस वक्त हंगामा कर रहा था. लोग डर कर अपने घरों के अंदर घुस गए थे. हालांकि कुछ देर बाद लोगों ने एकजुट होकर आरोपी को घेरा. फिर उसके हाथों से हथौड़ा छीनकर उसकी पिटाई कर दी.
इसकी खबर मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को हिरासत में लिया गया. पुलिस का दावा है कि आरोपी मानसिक रुप से विक्षिप्त था. दूसरी तरफ आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने कोई नशा कर रखा था. फिलहाल मामले को लेकर खरोरा थाना पुलिस जांच में जुटी है. विक्षिप्त युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. आरोपी ने ऐसा क्यों किया इसकी जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6C



