पत्नी की शिकायत पर शिक्षक पति नौकरी से बर्खास्त, चुपचाप कर लिया दूसरी शादी, इधर स्कूल से गायब 9 शिक्षकों को नोटिस, एक्शन में DEO
Teacher husband dismissed from job on wife's complaint, quietly got married again, notice issued to 9 teachers missing from school, DEO in action
पत्नी की शिकायत पर शिक्षक पति नौकरी से बर्खास्त, चुपचाप कर लिया दूसरी शादी
सरगुजा/वाड्रफनगर : एक शिक्षक को पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करना भारी पड़ गया. शिक्षक मुमताज अंसारी जो कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चाची डाड़ में पदस्थ था. उसको पहली पत्नी की शिकायत पर बर्खास्त कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक की पहली पत्नी ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस बारे में लिखित शिकायत सौंपी थी. जांच में आरोप सही पाए गए. जिसके बाद संयुक्त संचालक सरगुजा कार्यालय ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षक की सेवा खत्म का आदेश जारी किया. शिक्षक मुमताज अंसारी पर आरोप था कि उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की. जो कि शासकीय सेवा नियमों और वैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन है.
इसके पहले भी एक ऐसा ही मामला बिलासपुर के उस्लापुर से सामने आया था. जब राज्य महिला आयोग की 18वीं जनसुनवाई में अध्यक्ष किरणमयी नायक एक मामले में पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ रहने वाले शिक्षक को सस्पेंड करने की अनुशंसा डीईओ से की थी. उसलापुर निवासी शिक्षक ने पहली पत्नी के रहते हुए एक अन्य शादीशुदा महिला के साथ रहना शुरू कर दिया था. शिकायत मिलने पर महिला आयोग ने सुनवाई की और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर शिक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
स्कूल से गायब 9 शिक्षकों को नोटिस, एक्शन में DEO
बस्तर : बस्तर जिले के एक स्कूल में एक दिन में 9 शिक्षक एक साथ गैरहाजिर पाए गए. साथ ही इसी स्कूल के 3 प्यून भी नदारद रहे. जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का अचानक निरीक्षण किया. गैरहाजिर शिक्षकों और प्यून को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है. सभी से 3 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है.
दरअसल, DEO बीआर बघेल ने 12 जुलाई को जिले के बास्तानार और तोकापाल ब्लॉक के कई स्कूलों का निरीक्षण किया. इस दौरान सुबह करीब 7:40 को तोकापाल ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मावलीभाटा स्कूल पहुंचे. वहीं निरीक्षण के दौरान स्कूल के 9 टीचर्स सहित 3 प्यून गैरहाजिर मिले. DEO ने एक्शन लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया.
हायर सेकेंडरी स्कूल मावलीभाटा के निरीक्षण में व्याख्याता नियमित नगेश कुमार दास, व्याख्याता एलबी लोकेश कुमार नाग, गेंदकुमारी तिवारी, कुमारी पूजा ठाकुर, अंशुमाला मिंज, नियमित शिक्षक उग्रेश कुमार सोरी, शिक्षक एलबी राधाकृष्ण ध्रुव, दुतिका कश्यप एवं अनिता ठाकुर को नोटिस थमाया गया है। इनके अलावा प्यून बुधमनी बघेल, दीपिका सेठिया और चंद्रकला बघेल को भी जारी किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



