राजधानी में लव मैरिज करने वाली पत्नी ने किया जान से मारने की कोशिश, पति ने मां के घर भागकर बचाई अपनी जान, जांच में जुटी पुलिस

In the capital, the wife who had a love marriage tried to kill her husband, the husband saved his life by running away to his mother's house, police started investigating

राजधानी में लव मैरिज करने वाली पत्नी ने किया जान से मारने की कोशिश, पति ने मां के घर भागकर बचाई अपनी जान, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के पंडरी ताजनगर में लव मैरिज करने वाली युवती काजल ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया. लहूलुहान पति ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई. आरोपी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट के बाद जुर्म दर्ज किया गया है. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
बताया जा रहा है कि मोहम्मद तैय्यब पेशे से टाइल्स मिस्त्री है. उसने काजल यादव से तीन पहले लव मैरिज की थी. दोनों ताजनगर में किराए के मकान में रहते हैं और उनका डेढ़ साल का एक बच्चा है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात 10:30 बजे काजल और मोहम्मद तैय्यब के बीच विवाद हुआ. आरोपी पत्नी ने अपने पति पर दूसरे महिला के संबंध का आरोप लगाया. दोनों के बीच गाली-गलौज शुरु हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि काजल ने पति पर सब्जी काटने के चाकू से पीठ, गले में वार कर दिया. इस दौरान हाथ-मुक्के से भी पीटा. पति किसी तरह घर से भागा और अपनी मां के घर पहुंचा. जहां उसने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी.
पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट के बाद जुर्म दर्ज कर लिया है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB