प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे की शिकार, गांव के लोगों ने किया हमला, थाने में गिरफ्तारी की मांग को लेकर बवाल

The car of the devotees returning from Prayagraj after immersion of ashes met with an accident, the villagers attacked them, there was a ruckus in the police station demanding arrest

प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे की शिकार, गांव के लोगों ने किया हमला, थाने में गिरफ्तारी की मांग को लेकर बवाल

रायगढ़/तमनार : रायगढ़ जिले के तमनार थाना अंतर्गत एक गंभीर और दुखद घटना सामने आई है. प्रयागराज से तीर्थ यात्रा कर लौट रहे लिबरा गांव के सात श्रद्धालुओं पर डोलसरा गांव के कुछ लोगों ने बर्बर हमला कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक दो वाहनों की मामूली टक्कर हो गई जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि डोलसरा गांव के ग्रामीणों ने तीर्थ यात्रियों पर हमला कर दिया. हमले में दो महिलाओं के हाथ टूट गए और गाड़ी चालक का सिर फट गया. अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं.
तीर्थ से लौटते समय जिस श्रद्धा और शांति की उम्मीद थी. वह इस हिंसक घटना ने तोड़ दी. पीड़ितों का कहना है कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया था. घटना के बाद ग्रामीण बड़ी तादाद में तमनार थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लेकिन फ़िलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जिससे लोगों में आक्रोश है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB