पति-पत्नी विवाद में दामाद ने तलवार से कर दी ससुर की हत्या, दो बिल्लियों को आरी से काट डाला, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी ओमप्रकाश गिरफ्तार

In a dispute between husband and wife, the son-in-law killed his father-in-law with a sword, cut two cats with a saw, sensation spread in the area, accused Om Prakash arrested

पति-पत्नी विवाद में दामाद ने तलवार से कर दी ससुर की हत्या, दो बिल्लियों को आरी से काट डाला, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी ओमप्रकाश गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के लुकापारा गांव से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां नशे में धुत एक दामाद ने मामूली विवाद को लेकर अपने ससुर की तलवार से वार कर हत्या कर दी. बेरहमी से की गई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ओमप्रकाश जांगड़े उम्र 34 साल अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी रेखा बाई के साथ मारपीट करता था. रविवार रात भी उसने पत्नी से झगड़ा किया. जिसकी जानकारी रेखा के पिता रामगिलास खूंटे उम्र 61 साल को लगी. वे अपनी पत्नी के साथ दामाद के घर पहुंचे और बेटी को समझाकर अपने साथ ले आए.
इस बात से दामाद ओमप्रकाश इतना आगबबूला हो गया कि रात करीब 8 बजे लोहे की तलवार लेकर रामगिलास के घर पहुंचा. वहां उसने गाली-गलौच शुरु कर दी. जब रामगिलास उसे समझाने के लिए बाहर आए. तभी ओमप्रकाश ने उनके सिर पर तलवार से जोरदार वार कर दिया. इतने में भी आरोपी का मन नहीं भरा और वही पास में बैठी दो मासूम बिल्लियों को भी बेरहमी से धारदार हथियार से काट डाला.
जिसके बाद परिजन घायल रामगिलास को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे,.लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB