सूरजपुर में हैरान करने वाला मंजर, पानी की बोरिंग से निकला आग का गुब्बारा, डर से सहमे ग्रामीण, विस्फोट का बना खतरा, पुलिस बल तैनात
Shocking scene in Surajpur, fire balloon came out from water borewell, villagers scared, threat of explosion, police force deployed
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के गृह जिला सूरजपुर से एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है. यहां बीते दिनों भैयाथान ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिकनी में एक किसान ने खेत में बोरिंग कराया. इस बोर से पानी तो निकला ही. साथ ही गैस भी निकलने लगी. वहीं इसमें माचिस जलाने पर पानी के साथ आग भी जलने लगी. इस तरह के अजीबो गरीब घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
दरअसल सूरजपुर जिले के चिकनी निवासी किसान रघुनाथ यादव ने अपने खेत में सिंचाई के लिए बोरिंग कराया था. बोरिंग की गहराई करीब 200 फीट तक पहुंची वैसे ही उसमें पर्याप्त मात्रा में पानी निकलने लगा. सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक किसी व्यक्ति ने बोरिंग के पास माचिस जला दी. जिससे अचानक आग की लपटें उठने लगीं और तब से यह आग लगातार जल रही है. जिसे देखने के लिए बड़ी तादाद में लोगों का जमावड़ा लग गया.
इस तरह की घटना ने लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. ग्रामीण इसे खतरा भी मानकर लोगों को पास जाने से मना कर रहे हैं. इस घटना के बारे में अब तक कोई वैज्ञानिक वजह साफ नहीं हो सकी है.
स्थानीय ग्रामीण 80 साल के ईश्वर सिंह ने बताया कि इस तरह के मामले जहां पानी की जगह बोरिंग से आग निकल रही पहली बार देखा है. जिससे लोग डरे हुए हैं. लोग इसे "मिथेन गैस रिसाव" भी कह रहे हैं. वहीं यह स्थिति खतरनाक भी हो सकती है. क्योंकि गैस का दबाव ज्यादा होने पर विस्फोट का खतरा बना रहता है.
बोरिंग के अंदर से पानी के साथ आग निकलने की जानकारी प्रशासन तक पहुंची, जिसके बाद SDM समेत प्रशासनिक मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. वहीं अब तक आग निकलने की वजह साफ नहीं हो सकी. हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



