शादी का झांसा देकर 8 साल तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने दैहिक शोषण के दो मामलों 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Raped for 8 years on the pretext of marriage, police arrested 2 accused in two cases of physical abuse and sent them behind bars

शादी का झांसा देकर 8 साल तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने दैहिक शोषण के दो मामलों 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बलरामपुर : बलरामपुर में शादी का झांसा देकर युवक ने आठ साल तक दैहिक शोषण किया. युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो युवक शादी से मुकर गया और जान से मारने की धमकी दी. युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रघुनाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलंगी चौकी में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बलंगी निवासी संतोष कुमार वैश्य से उसकी पहचान वर्ष 2017 में हुई थी. संतोष से फोन पर बातचीत होने लगी तो उसने फोन कर युवती को मिलने के लिए बुलाया. 15 फरवरी 2017 को आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया.
पीड़ित युवती ने रिपोर्ट में बताया कि संतोष कुमार वैश्य ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दैहिक शोषण किया. युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो संतोष शादी से मुकर गया और युवती को जान से मारने की धमकी दी. इसकी रिपोर्ट युवती ने रघुनाथनगर थाने में दर्ज कराई.
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार वैश्य के खिलाफ धारा 376(2) ढ, भादवि नई धारा 69, 351 के तहत जुर्म दर्ज किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट के 24 घंटे के अंदर आरोपी संतोष कुमार वैश्य को गिरफ्तार कर लिया. जांच अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

दूसरा मामला

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के चांपा पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान नवागढ़ के हरदीहरि निवासी 34 साल के सुरेंद्र कश्यप के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह पहले से विवाहित थी. इस दौरान आरोपी सुरेंद्र कश्यप उसके ससुराल आया. ससुराल वालों को उसने महिला से पहले से संबंध होने की बात कही. आरोपी ने उसके ससुराल वालों को तलाक देने को कहा. जिसके बाद उसका तलाक हो गया.
पीड़िता के तलाक बाद आरोपी ने शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाया. जब पीड़िता ने शादी की बात की तो वह टालमटोल करने लगा. एक दिन आरोपी कोर्ट में शादी करने का बहाना बनाकर पीड़िता को अपने साथ ले जा रहा था. रास्ते में उसने बाइक रोककर पीड़िता के साथ मारपीट की और फरार हो गया.
चांपा थाना प्रभारी जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा. लेकिन सख्त पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB