नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा प्रधानपाठक, शराबी शिक्षक बोला- एक पाव शराब पी ली है, वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
The principal reached school in a drunken state, the drunk teacher said that he had drunk a quarter of alcohol, the video went viral, questions are being raised on the system of the education department
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जो शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करता है. वाड्रफनगर विकासखंड के प्राथमिक शाला कमलपुर में पदस्थ प्रधान पाठक हीरा सिंह शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे और बच्चों को पढ़ाने लगे. साेशल मीडिया प्लेटफार्म पर हेड मास्टर का वीडियो भी वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हेड मास्टर खुद कबूल कर रहे हैं कि उन्होंने “एक पाव” शराब पी है. ग्रामीणों की मौजूदगी में दिए गए इस बयान ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और स्कूलों में अनुशासन की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानपाठक हिरा सिंह अक्सर शराब पीकर स्कूल आते हैं. इससे न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. बल्कि स्कूल का माहौल भी बिगड़ता जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मौके पर हंगामे की हालत बन गई. ग्रामीणों ने हेड मास्टर को तत्काल सस्पेंड करने और स्कूल में अनुशासन बहाली की मांग की है.
शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरु करने की बात कही है. लेकिन बीते सालों की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों को विभागीय कार्रवाई पर शक है. इससे पहले भी कई जिलों में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों के वीडियो सामने आए हैं. लेकिन कठोर कार्रवाई न होने की वजह से ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
यह मामला न सिर्फ शिक्षक की व्यक्तिगत लापरवाही को दर्शाता है. बल्कि शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है. विभागीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर स्कूलों की जांच नहीं किए जाने से इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं. लगातार शिक्षा को शर्मशार करने वाले शराबी शिक्षकों की करतूत सामने आ रही है जिसके कारण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



