मवेशियों की तस्करी बूकर चड़खाना ले जा रहे तीन आरोपी मोहन राम, विंध्वेश्वर राम और सजन साय गिरफ्तार, आरोपियों से छह मवेशी बरामद
Three accused Mohan Ram, Vindheshwar Ram and Sajan Say were arrested for smuggling cattle to Booker Chadkhana, six cattle recovered from the accused
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तीनो आरोपी जशपुर जिला के रहने वाले हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 मई की शाम को स्थानीय युवक जतिन सारस्वत ने खबर दिया कि कुछ लोग ग्राम कलमी के रेलवे फाटक के पास मवेशियों को बेरहमी से पीटते हुए बूचड़खाना की तरफ ले जा रहे हैं. जतिन अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और तीन लोगों को छह मवेशियों को डंडों से पीटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.
कोतरारोड़ पुलिस ने तीनों आरोपियों- मोहन राम, विंध्वेश्वर राम और सजन साय, तीनों निवासी ग्राम काडरो, थाना बागबहार, जिला जशपुर को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6 और 10 के तहत मामला दर्ज किया.
पुलिस ने आरोपियों से करीब 30,000 रुपये मूल्य के छह मवेशी भी बरामद किए हैं। अगली सुबह तीनों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
मोहन राम उम्र 45 साल
विंध्वेश्वर राम उम्र 50 साल
सजन साय उम्र 50 साल
तीनों निवासी ग्राम काडरो, थाना बागबहार, जिला जशपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



