Snapchat में दोस्ती कर युवती के उतरवाए कपड़े, दुष्कर्म की डिमांड पूरी न करने पर वीडियो किया वायरल, आरोपी आदर्श गिरफ्तार

After befriending a girl on Snapchat, he took off her clothes, made the video viral when she did not fulfill his rape demand, accused Adarsh ​​arrested

Snapchat में दोस्ती कर युवती के उतरवाए कपड़े, दुष्कर्म की डिमांड पूरी न करने पर वीडियो किया वायरल, आरोपी आदर्श गिरफ्तार

मुंगेली : मुंगेली जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान आदर्श सिंह के रुप में हुई है जिसे पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया,
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आदर्श सिंह ने दो साल पहले पीड़िता से स्नैपचैट के जरिए से दोस्ती की थी. इस दौरान उसने लड़की का यकीन जीतकर उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद वह वीडियो को आधार बनाकर पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा. जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी निजता का उल्लंघन करते हुए वह वीडियो उसके परिजनों को वायरल कर दिया.
इस शर्मनाक हरकत के बाद पीड़िता के परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ गंभीर प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB