रावण दहन के पहले बिलासपुर जिले में युवक ने लगाई आग, आक्रोशित भीड़ ने कर दी बदमाश की जमकर पिटाई, पुलिस की हिरासत में आरोपी

Before Ravana Dahan a youth set fire in Bilaspur district the angry crowd beat the miscreant severely the accused in police custody

रावण दहन के पहले बिलासपुर जिले में युवक ने लगाई आग, आक्रोशित भीड़ ने कर दी बदमाश की जमकर पिटाई, पुलिस की हिरासत में आरोपी

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में मल्हार नगर पंचायत के मेला चौक में झांकी आने से पहले ही असामाजिक तत्व ने रावण दहन कर दिया. जिससे आक्रोशित भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. माहौल खराब होता देख पुलिस ने कमान सम्हालते हुए युवक को भीड़ से बचाकर चौकी ले आई. जिसके बाद आनन फानन में राम झांकी आकर रावण दहन की रस्म पूरी की गई. इस घटना को लेकर नगर के लोगो में खासा गुस्सा देखा जा रहा है. क्योंकि इतने बड़े आयोजन में शनिवार को दशहरा मनाने 20 हजार से भी ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठी थी. समय से पहले हुए रावण दहन से स्थल में भारी भीड़ थी जिससे बड़ी दुर्घटना और भगदड़ होने की संभावना थी.लोग धीरे धीरे स्थल से दूर होने लगे. जिससे बड़ा हादसा टल गया.
शाम 6 बजे के बाद शनिवार को भी मेला चौक में रावण दहन देखने आसपास के 10 से ज्यादा गावो के हजारों लोग इकट्ठे हुए थे. इस बार साढ़े छः बजे के करीब रावण दहन होना था. लेकिन इससे पहले पौने छः बजे के करीब ही लोगों ने जोरदार पटाखे की आवाज सुनी. साथ ही कार्यक्रम स्थल में भगदड़ होने लगी. बताया गया कि एक युवक ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए रावण के पुतले में आग लगा दी. इस बीच भीड़ ने उक्त युवक की जमकर धुनाई कर दी. जिसके बाद चौकी प्रभारी भावेश शेंडे जवानों के साथ पहुचकर युवक को अपने कब्जे में लेकर चौकी चले गए. तब जाकर मौहाल शांत हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb