उत्तराखंड में रहकर पढ़ाई कर रही पूर्व भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में शोक की लहर

Deepa, daughter of former BJP MLA Bhima Mandavi, who was studying in Uttarakhand, committed suicide by hanging herself, wave of grief in the family

उत्तराखंड में रहकर पढ़ाई कर रही पूर्व भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में शोक की लहर

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने खुदकुशी कर ली. वह उत्तराखंड के देहरादून में एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी और हाल ही में अपने घर दंतेवाड़ा भी आई थी. दीपा ने खुदकुशी क्यों की इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है. दीपा के इस आत्मघाती कदम से पूरे परिवार में शोक की लहर है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद दीपा के परिजन देहरादून के लिए रवाना हो गए. राज्य महिला आयोग की सदस्य और दीपा मांडवी की मां ओजस्वी भीमा मंडावी इस समय गहरे सदमे में हैं. दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा समेत कांग्रेस के अन्य नेता भी दीपा के घर पहुंचे हैं और शोक संतप्त परिवार के साथ मौजुद हैं.
बताया जा रहा है कि घटना के समय वह अकेली थी. भीमा मंडावी की दो पत्नियां हैं. जिनके कुल 5 बच्चे हैं. उनकी पहली पत्नी के 4 बच्चे हैं. जिसमें एक बेटा और 3 बेटियां हैं. भीमा के रहते हुए 2013 में सबसे बड़ी बेटी ने रायपुर में सुसाइड किया था. वहीं अब दूसरे नंबर की बेटी दीपा ने सुसाइड कर लिया है. दीपा से छोटा एक भाई और एक बहन है. वहीं भीमा की दूसरी पत्नी ओजस्वी मंडावी से उनकी एक बेटी है.
गौरतलब है कि दीपा के पिता और भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने 9 अप्रैल 2019 को हत्या कर दी थी. यह घटना लोकसभा चुनाव के मतदान से ठीक दो दिन पहले दंतेवाड़ा के कुआकोंडा इलाके के श्यामागिरी में हुई थी. इस हमले में भीमा मंडावी और उनका ड्राइवर समेत तीन पुलिसकर्मी भी जान गई थी. इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने एनआईए से जांच का आदेश दिया था और मई 2019 में एनआईए ने इस मामले में केस दर्ज किया था.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना स्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं. इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI