शिक्षा विभाग के स्टाल में फैला करंट, टीचर की मौके पर ही मौत, राज्योत्सव के जश्न में पसरा मातम, शिक्षक-शिक्षिकाओं को रो-रोकर बुरा हाल, जिम्मेदार कौन?
Electric current spread in the stall of the education department teacher died on the spot mourning spread in the celebration of Rajyotsav teachers are in bad condition after crying who is responsible
सारंगढ़ : राज्योत्सव के कार्यक्रम स्थल में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. घटना करंट लगने से एक सरकारी शिक्षक की जान चली गई. उनकी ड्यूटी शिक्षा विभाग के स्टॉल में लगी थी. राज्योत्सव में शिक्षा विभाग के स्टॉल में फ्लैक्स लगाने के दौरान करंट की चपेट में वो आ गए. सवाल उठने लगे कि ऐसी लापरवाही कैसे हुई?
मिली जानकारी के मुताबिक 5 नवंबर को दोपहर 12 बजे के आसपास सारंगढ़ के खेलभाटा स्टेडियम में राज्योत्सव की तैयारी जोरों से चल रही थी. सभी विभागों के स्टाल इस राज्योत्सव में लगा हुआ है. जिसमें शिक्षा विभाग का भी एक स्टॉल लगा हुआ था. टेंट पर बिजली के एक खंभे में बिजली का तार सटा हुआ था. जिसकी वजह से करंट पूरे टेंट में फैला हुआ था. जैसे ही शिक्षक भगत राम पटेल उम्र करीब 52 साल ने बैनर लगाते समय या कुछ साज सज्जा करते समय बिजली के पोल को पकड़ा. करंट की चपेट में आ गए. आनन-फानन में उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मौत की खबर से पूरे प्रशासन में हडक़ंप पहुंच गया. वहीं शिक्षा विभाग के सारे कर्मचारी इस घटना से काफी हतप्रभ हैं. भेड़वन संकुल में संकुल समन्वयक के पद पर पदस्थ है. परिजन भी खबर के बाद फौरन मौके पर पहुंचे. हादसे के बाद माहौल काफी गमगीन है.
वायरिंग करने वाले की लापरवाही है जो वहां पर नंगे तार को ध्यान नहीं दिया. जिससे शिक्षक भगत पटेल वहां पर साज सज्जा करते समय तार की चपेट में आकर मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक राज्योत्सव में टेंट साउंड सिस्टम की व्यवस्था पीडब्ल्यूडी के विद्युत विभाग की है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह व्यवस्था पीडब्ल्यूडी के ही एक कर्मचारी के करीबी का ठेका होना ऐसा पता चला है. सवाल उठने लगे कि ऐसी लापरवाही कैसे हुई.
इस पूरी घटना को लेकर एक फेसबुक यूजर ने सोशल मीडिया लिखा कि सहायक शिक्षक की मौत के बाद भी राज्य उत्सव में जिला प्रशासन डूबी हुई है. उन्होंने विरोध करते हुए लिखा कि हद है कि सहायक शिक्षक भगत राम पटेल के मौत के बाद भी जिला प्रशासन का राज्य उत्सव जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



