मंदिर परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद, बीयर की बोतल से युवक पर हमला, कई लोग घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच जारी
Fierce dispute between two parties in the temple premises, a youth attacked with a beer bottle, many people injured, police registered a case, investigation continues
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के बगीचा स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल खुड़ियारानी मंदिर परिसर में रविवार की शाम करीब 5 बजे शराब के नशे में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया. यह घटना बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ और बतौली क्षेत्र के लोगों के बीच हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. जिसके चलते कई लोग घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक इस विवाद के दौरान एक युवक पर बीयर की बोतल से हमला किया गया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई. घायलों को फौरन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. खुड़ियारानी मंदिर में शराब के नशे में लड़ाई-झगड़े की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. जिससे श्रद्धालु और पर्यटक काफी परेशान रहते हैं.
घटना की खबर मिलते ही दोनों पक्षों के लोग पण्ड्रापाठ पुलिस चौकी पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



