छत्तीसगढ़ में बाल-बाल बचे सांसद, रायगढ़ MP राधेश्याम राठिया राठिया की कार पर गिरी आसमानी बिजली, एक युवक झुलसा, अस्पताल में भर्ती

MP narrowly escaped in Chhattisgarh Raigarh MP Radheshyam Rathiya lightning fell on Rathiyas car a young man got burnt admitted to hospital

छत्तीसगढ़ में बाल-बाल बचे सांसद, रायगढ़ MP राधेश्याम राठिया राठिया की कार पर गिरी आसमानी बिजली, एक युवक झुलसा, अस्पताल में भर्ती

रायगढ़ : रायगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया की कार पर बिजली गिरी. हादसे में राठिया बाल-बाल बचे. वे सरायपाली के अपेरा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. बिजली गिरने से कार खराब हो गई। इस वजह से उन्होंने कार को कार्यक्रम स्थल पर ही छोड़ दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सांसद राठिया सरायपाली के अपेरा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. अपेरा कार्यक्रम में पहुंचते ही बारिश शुरु हो गई. सांसद को रिसीव करने एक युवक छाता लेकर गाड़ी के पास पहुंचा. सांसद गाड़ी से नीचे उतरने ही वाले थे कि तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई. जिससे जो शख्स सांसद को रिसीव करने आया था. वह झुलस गया. झटके से दूर गिरा. उसका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है.. वहीं सांसद बाल-बाल बच गए.
वहीं बिजली गिरने से जो शख्स झुलसा है. उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चल रहा है.
कार के सामने बिजली गिरने से कार की वायरिंग और अन्य मशीनरी को नुकसान पहुंचा है. सांसद की गाड़ी बंद पड़ गई. इसके चलते सांसद ने कार को कार्यक्रम स्थल पर ही छोड़ दिया है. हादसे के वक्त कार में ड्राइवर और सांसद राठिया थे.
बता दे सोमवार को भी राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरातराई गांव में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई थी. ये सभी बारिश से बचने एक खंडहर में तेंदू पेड़ के पास खड़े थे. इसके अलावा बिलासपुर में 2 ग्रामीणों की मौत हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb