तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गियों से भरी पिकअप को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत, क्रेन से निकाले गए शव, वाहन छोड़कर चालक फरार

A speeding truck hit a pickup full of chickens two people including the driver died bodies were taken out with a crane the driver fled leaving the vehicle behind

तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गियों से भरी पिकअप को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत, क्रेन से निकाले गए शव, वाहन छोड़कर चालक फरार

रायगढ़ : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गियों से भरी पिकअप को सामने से टक्कर मार दी. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग मे रविवार रात लाखा के पास पूंजीपथरा की तरफ से आ रहे ट्रक नम्बर CG04 PM 4833 ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मुर्गियों से भरी पिकअप को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे मे पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए. वहीं ट्रक के नीचे दबने से पिकअप में सवार दो लोग पिकअप चालक लाखदेहार झारखंड निवासी मोहम्मद अंजर उम्र 24 साल और साथी सुरेश उरांव उम्र 26 साल निवासी झारखंड की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है.
बताया जा रहा है कि पिकअप सवार दोनों युवक सारंगढ़ से मुर्गियां लेकर झारखंड जा रहे थे. दोनों लाखा तिराहा के पास पहुंचे ही थे. तभी सामने की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट मे ले लिया. काफी तादाद में मुर्गियां भी मरी हैं. वहीं कई लोग लेकर भी भाग गए.
इस हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दोनों के शव को कई घंटे बाद क्रेन के जरिये निकाला गया. शवों को निकालने में रात से सुबह 5 बज गए. और फिर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया. वहीं आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी पतासाजी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI