सूरजपुर में छात्रा के गैंगरेप के बाद पिटाई, बेहोश होने पर मृत समझकर 5 दरिन्दे फरार, पुलिस ने नहीं लिखी FIR, कांग्रेस नेता के दखल के बाद इलाज शुरु
FIR not written for gang rape of student in Surajpur treatment started after intervention of Congress leader reward of Rs 50000 for arresting the accused and Rs 1 lakh for the person who conducted the encounter
सूरजपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में डबल मर्डर के बाद 12वीं की छात्रा को किडनैप कर गैंगरेप की वारदात सामने आई है. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में छात्रा का अपहरण कर पांच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने पीड़िता की जमकर पिटाई कर बेहोश होने पर मृत समझकर भाग निकले. वहीं पुलिस ने प्रतापपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आने को लेकर अधिकारियों की व्यस्तता को कारण बता रिपोर्ट दर्ज करने से साफ मना कर दिया. और पुलिस ने FIR नहीं लिखी जिसकी वजह से पीड़िता को दो दिन तक इलाज नहीं मिलने के आरोप लगे हैं. कांग्रेस नेता पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के दखल के बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पीड़िता का इलाज शुरु हुआ. जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है. मामला रामानुजनगर थाने का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र निवासी 12वीं की छात्रा सहेलियों के साथ दशहरा मैदान कार्यक्रम देखने पहुंची थी. रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के दौरान 9वीं, 10वीं में सहपाठी रहा युवक कांता सिंह मिला. दोनों में बातचीत हुई. इस दौरान 19 साल की छात्रा ने कांता सिंह से पानी मांगा. कांता ने छात्रा को पानी की बोतल लाकर दी.
पानी पीने के बाद छात्रा को नींद आने लगी. छात्रा ने सहेलियों से घर चलने को कहा. इस पर आरोपी ने उसे घर छोड़ देने की बात कही.
बताया जा रहा है कि कांता सिंह ने पानी की बोतल में कुछ मिला दिया था. पानी पीने के बाद छात्रा को नींद आने लगी. छात्रा ने सहेलियों से घर चलने को कहा. इस बीच आरोपी कांता ने कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा.
रेप पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर जंगल ले गया। वहां उसके 5 और साथी पहुंच गए. सभी आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप किया. आरोपियों ने छात्रा पर जानलेवा हमला किया. सांस नहीं चलने पर मृत समझकर छात्रा को मौके पर छोड़कर भाग निकले.
दूसरे दिन परिजनों को मिली छात्रा
परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह होश में आने के बाद पीड़िता किसी तरह जंगल से बाहर आई. दिनभर घर में रहने के बाद उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी. सोमवार को पीड़िता को लेकर परिजन रामानुजनगर थाना पहुंचे. जहां पुलिस कर्मियों ने घटना की रिपोर्ट नहीं लिखी.
इलाज के लिए भटकते रहे परिजन
परिजनों के मुताबिक पीड़ित को लेकर परिजन पहले श्रीनगर फिर सूरजपुर हॉस्पिटल पहुंचे. जहां पुलिस में रिपोर्ट नहीं होने की वजह से अस्पतालों में उसका इलाज नहीं किया गया. इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे। यहां भी गंभीर चोट के बाद एमएलसी के बिना इलाज नहीं किया गया.
राजनीतिक दखल पर शुरु हुआ इलाज
दुष्कर्म पीड़िता को इलाज नहीं मिलने की जानकारी प्रेमनगर के पूर्व विधायक खेलसाय सिंह ने टीएस सिंहदेव को दी। सिंहदेव ने पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग को फोन पर घटना की जानकारी दी. पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने IG अंकित गर्ग को फोन कर नाराजगी जताई. जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत लिखी. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज शुरु हुआ. कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीड़िता और परिजनों से मुलाकात की.
इधर संयुक्त पुलिस परिवार के संयोजक उज्जवल दीवान ने सूरजपुर में हुई शर्मनाक घटना की निंदा की. उन्होंने आरोपियों को पकड़ने वाले को 50,000 रुपये और एनकाउंटर करने वाले को 1 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है. दीवान ने कहा कि जब पुलिस और पुलिस का परिवार ही सुरक्षित नहीं है. तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी? अपराधी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं. संयुक्त पुलिस परिवार 20 अक्टूबर 2024 को सूरजपुर में इकट्ठा होकर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरेगा. दीवान ने साफ़ किया है कि पुलिस कर्मचारी या उनके परिवार पर आंच आएगी तो वे शांत नहीं बैठेंगे.
कांग्रेसियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. आरोपियों की तीन दिनों में गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है.
कांग्रेस की टीम और परिजन उपचार की व्यवस्था से भीअसन्तुष्ट थे.उन्होंने बताया जब कांग्रेसी अस्पताल पहुचे तब युवती को स्ट्रेचर से बिस्तर पर लिटा कर इलाज शुरु किया गया. इससे पहले वह करीब दो घण्टे स्ट्रेचर में ही पड़ी थी. युवती के आंख, हाथ, सिर और चेहरे में गम्भीर चोट लगी है. कांग्रेसियो ने तीन दिन के भीतर सभी आरोपितों को नहीं पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



