धान और जमीन बंटवारे को लेकर विवाद, बड़े भाई की बसुला से पेट में जानलेवा वार कर हत्या, आरोपी अरविंद गिरफ्तार

Dispute over distribution of paddy and land, elder brother killed by fatal blow on stomach with axe, accused Arvind arrested

धान और जमीन बंटवारे को लेकर विवाद, बड़े भाई की बसुला से पेट में जानलेवा वार कर हत्या, आरोपी अरविंद गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में धान और जमीन बंटवारे की बात पर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. उसके पेट में बसुला से वार कर दिया. इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. लेकिन उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के बेस्कीमुड़ा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव बैस्कीमुड़ा निवासी अर्जुन पैंकरा उम्र 37 साल शुक्रवार की रात अपने छोटे भाई अरविंद पैंकरा से घर में जमीन और धान के बंटवारे को लेकर बात कर रहा था. बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अरविंद ने गुस्से में आकर लकड़ी छीलने वाले औजार ‘बसुला’ से बड़े भाई अर्जुन के पेट पर हमला कर दिया,
इससे अर्जुन गंभीर रुप से घायल हो गया. हमले में गंभीर रुप से घायल अर्जुन को परिजन इलाज के लिए अशर्फी देवी अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे. मजबूरन वे उसे मानव भवन लॉज में ठहराए. कुछ देर बाद उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर के नहीं मिलने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया.
डॉक्टरों ने अर्जुन के गहरे जख्म को देखकर इलाज नहीं होने की बात कही. जिसके बाद परिजन अर्जुन को वापस गांव बैस्कीमुड़ा ला रहे थे. रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
इस वारदात की खबर पुलिस को दी गई. जांच के दौरान यह सामने आया कि विवाद के दौरान अरविंद ने बसुला से वार कर अपने भाई की हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी अरविंद पैंकरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB