भाजपा से कोई संबंध नहीं फिर भी बीजेपी का लेटर पैड का इस्तेमाल!, निर्दलीय जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य पर संगठन ने सख्त नाराज, कार्यवाही की तैयारी

No connection to the BJP, yet the BJP uses its letterhead! The organization is deeply upset with the independent public representative, and action is being taken.

भाजपा से कोई संबंध नहीं फिर भी बीजेपी का लेटर पैड का इस्तेमाल!, निर्दलीय जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य पर संगठन ने सख्त नाराज, कार्यवाही की तैयारी

बलरामपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव चिन्ह और नाम के कथित दुरुपयोग का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. एक निर्दलीय जनप्रतिनिधि और जनपद सदस्य द्वारा भाजपा के चुनाव चिन्ह का उपयोग किए जाने के आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. भाजपा संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जनप्रतिनिधि के खिलाफ संगठनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है.
लेटर पैड और दस्तावेजों में भाजपा चिन्ह के उपयोग का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक संबंधित जनप्रतिनिधि अपने आधिकारिक लेटर पैड, आवेदन पत्रों और अन्य सार्वजनिक दस्तावेजों में भाजपा के चुनाव चिन्ह और पार्टी की पहचान का उपयोग कर रहे हैं. भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति न तो पार्टी का सक्रिय सदस्य है और न ही संगठन में किसी तरह का दायित्व निभा रहा है. इसके बावजूद पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह का उपयोग किया जाना संगठन की छवि और पहचान को प्रभावित करने वाला कदम माना जा रहा है.
भाजपा नेताओं का आरोप है कि इस तरह का उपयोग आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है और लोगों को यह संदेश जा सकता है कि संबंधित जनप्रतिनिधि भाजपा से अधिकृत रूप से जुड़े हुए हैं. जबकि वास्तविकता इससे अलग है.
जनवरी में जारी किया गया था नोटिस
मामले को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि संगठन की तरफ से जनवरी महीने में ही संबंधित जनप्रतिनिधि को नोटिस जारी किया गया था. नोटिस में तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण पेश करने के निर्देश दिए गए थे. हालांकि निर्धारित समया खत्म होने के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब संगठन को नहीं मिला है.
उन्होंने कहा कि अब यह मामला दोबारा सामने आया है और कुछ नए सबूत भी संगठन के संज्ञान में आए हैं. ऐसे में मामले की डिटेल जानकारी जिला अध्यक्ष को पत्र के जरिए भेज दी गई है. संगठन अब आगे की रणनीति तय कर रहा है और जल्द ही जरुरी कार्रवाई की जा सकती है.
भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति
भाजपा महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्रीय राजनीतिक दल के नाम, चुनाव चिन्ह और पहचान का अनधिकृत उपयोग चुनाव आयोग के नियमों तथा राजनीतिक मर्यादाओं के ख्हिलाफ़ है. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति खुद को किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ बताकर जनता के बीच अपनी पहचान बनाने का प्रयास करता है तो यह ब्बेहद गंभीर विषय है.
उन्होंने साफ़ किया कि राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह उनकी आधिकारिक पहचान होते हैं. और उनका इस्तेमाल सिर्फ अधिकृत व्यक्तियों औउर पदाधिकारियों द्वारा ही किया जा सकता है. ऐसे मामलों में संगठन न सिर्फ आपत्ति दर्ज करता है बल्कि जरुरत पड़ने पर कानूनी प्रक्रिया भी अपनाता है.
संगठन जुटा रहा सबूत
भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और संबंधित दस्तावेजों, लेटर पैड तथा अन्य सामग्री के सबूत इकठ्ठा किए जा रहे हैं. संगठन का दावा है कि कुछ महत्वपूर्ण प्रमाण उसके पास पहले ही पहुंच चुके हैं. जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा अपने नाम, प्रतीक चिन्ह और संगठनात्मक पहचान के दुरुपयोग को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेगी. अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जनप्रतिनिधि के खिलाफ उचित स्तर पर शिकायत दर्ज कराने सहित अन्य कदम भी उठाए जा सकते हैं.
क्षेत्र में तेज हुई राजनीतिक चर्चाएं
इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. स्थानीय स्तर पर लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर एक निर्दलीय जनप्रतिनिधि द्वारा किसी राष्ट्रीय दल के चुनाव चिन्ह का उपयोग क्यों किया जा रहा था और इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव चिन्ह और पार्टी पहचान का मुद्दा बेहद संवेदनशील होता है. क्योंकि इससे मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति बन सकती है. यही कारण है कि राजनीतिक दल ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं और समय-समय पर कार्रवाई भी करते हैं.
अब कार्रवाई पर टिकी निगाहें
फिलहाल भाजपा संगठन द्वारा मामले की जांच और सबूत इकठ्ठा करने की प्रक्रिया जारी है. जिला स्तर के पदाधिकारियों को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है. ऐसे में अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि भाजपा संगठन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है और संबंधित जनप्रतिनिधि के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जाती है.
राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला और ज्यादा चर्चा का विषय बन सकता है, खासकर तब जब संगठन अपनी जांच पूरी कर औपचारिक फैसला सार्वजनिक करेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t