हाथ और दाहिने पैर से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने फौरन लिया सख्त एक्शन, 24 घंटे में आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

After a young woman with a disability affecting her hand and right leg was raped, the police took immediate, strict action; the accused, Sonu, was arrested and put behind bars within 24 hours.

हाथ और दाहिने पैर से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने फौरन लिया सख्त एक्शन, 24 घंटे में आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के थाना लालपुर क्षेत्र में दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. लोरमी पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी सोनू उर्फ जगन बघेल उम्र 27 साल को बिलासपुर जिले के ग्राम बेलसरा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. यह मामला लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम अमलडीही का है.
अमलडीही गांव में हुई थी घटना
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की परिजन  ने 25 जुलाई 2026 को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने गया था. घर पर उनकी छोटी बेटी अकेली थी. उनकी बेटी दाहिने हाथ और दाहिने पैर से दिव्यांग है. खेत से दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता घर के आंगन में रोटी बैठी हुई थी. पूछने पर पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला सोनू उर्फ जगन बघेल घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.
पुलिस ने फौरन शुरू की जांच
पुलिस ने फौरन जांच शुरू कर दी. पीड़िता की शिकायत पर थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 119/2026 के तहत धारा 64(1) एवं 64(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
विशेष शिक्षिका की मदद से दर्ज कराया बयान
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी भोजराम पटेल ने फौरन कार्रवाई के निर्देश दिए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने पीड़िता का बयान दर्ज कराया. मेडिकल चेकअप कराया और दुसरे सबूत इकठ्ठा किए. साथ ही आरोपी की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई.
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया जुर्म
26 जुलाई को मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी बिलासपुर जिले के ग्राम बेलसरा में छिपा हुआ है. खबर मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सोनू उर्फ जगन बघेल उम्र 27 साल को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म काबुल कर लिया. जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर 27 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
सोनू उर्फ जगन बघेल उम्र 27 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?