श्याम मंदिर में मुकुट-कैश चोरी, पुलिस ने खंगाले 100 CCTV कैमरे, सारथी यादव समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख के जेवरात समेत दो लाख कैश बरामद
Crown and cash stolen from Shyam Mandir, police searched 100 CCTV cameras, 6 accused including Sarathi Yadav arrested, 2 lakh cash recovered along with jewellery worth 25 lakh
रायगढ़ : रायगढ़ के प्रतिष्ठित श्याम मंदिर से धार्मिक आभूषण और नकदी चोरी के मामले में सीमावर्ती ओड़िशा राज्य और पडोसी जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ के छह आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ करीब 27 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई संपत्ति की बरामदगी किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13-14 जुलाई की रात अज्ञात आरोपी ने मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और सोने का मुकुट, कुण्डल, चार नग छत्तर, गलपटिया समेत करीब 25 लाख रुपये के धार्मिक आभूषण और दानपेटी से दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे.
घटना की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई. खबर मिलते ही एसपी दिव्यांग पटेल मौके पर पहुंचे, उनके साथ सीएसपी अनिल विश्वकर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी, शहर के अन्य थाना स्टाफ, साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी सक्रिय हो गया
इस मामले को शेष टीम गठित की गई. जिन्हें सीसीटीवी फुटेज की निगरानी, पुराने अपराधियों से पूछताछ, डिजिटल साक्ष्य का विश्लेषण और राज्य व बाहरी जिलों में ऐसी चोरी के मामलों की तफ्तीश में लगाया गया. पुलिस ने श्याम मंदिर और आसपास के चौराहों, बाजार, रेलवे स्टेशन सहित शहर के तमाम हिस्सों के 100 से ज़्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सवा लाख मोबाइल नंबर की जांच शुरू की.
जांच के दौरान खबर मिली जिससे संदेही की पहचान सारथी यादव उर्फ भोट यादव निवासी ठेंगागुड़ी थाना सरिया के रुप में हुई. जब पुलिस टीम संदेही के घर तक पहुंची तो वह फरार मिला. लेकिन उसके परिजनों से पूछताछ पर यह पुष्टि हो गई कि वह घटना में शामिल है. और वह मोबाइल का उपयोग नहीं करता है. पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी और आखिरकार ओडिशा बार्डर के पास एक गांव में सारथी यादव को धर दबोचा गया.
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह 13 जुलाई को सरिया से बस में रायगढ़ पहुंचा और सुबह से ही श्याम मंदिर की रेकी में लग गया. शाम को सब्जी मार्केट से प्लास्टिक पन्नी और लोहे का रॉड उठाया, फिर रात में बारिश के दौरान जब इलाका सुनसान हो गया. तो मेन गेट का ताला तोड़कर मंदिर के भीतर दाखिल हुआ और गर्भगृह से सोने का मुकुट, गलपटिया, कुण्डल और छत्तर चुराकर दान पेटी से नकदी रकम समेटी.
चोरी का सारा माल बोरी में भरकर पैदल रेल पटरी के रास्ते कोतरलिया-महापल्ली होते हुए दयाडेरा पहुंचा और वहां से अपनी पत्नी नवादाई को फोन कर गांव के मानस भोय को मोटरसायकल लेकर बुलाया. गांव लौटने के बाद उसने अपनी पत्नी नवादाई, मानस भोय और उसके भाई उपेन्द्र भोय और गांव आए. बरगढ़ ओड़िशा के परिचित विजय उर्फ बिज्जु प्रधान, दिव्य प्रधान को पूरी घटना की जानकारी दी और माल को छिपाने तथा बेचने की प्लान साझा की.
गिरफ्तार आरोपी:–
मुख्य आरोपी सारथी यादव उर्फ भोट यादव उम्र 33 साल ग्राम ठेंगागुड़ी, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
नवादाई यादव उम्र 28 साल ग्राम ठेंगागुड़ी, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
मानस भोय उम्र 23 साल ग्राम ठेंगागुड़ी, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
उपेन्द्र भोय उम्र 30 साल ग्राम ठेंगागुड़ी, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
दिव्य किशोर प्रधान उम्र 34 साल, ग्राम धुनीपाली, जिला बरगढ़, उड़ीसा
विजय उर्फ बिज्जु प्रधान उम्र 34 साल, ग्राम बड़माल, थाना भठली, बरगढ़, उड़ीसा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



