सैनिक की जगह दूसरे को पेश कर बेची जमीन, भूमि बेचने सगे छोटे भाई ने तैयार किया फर्जी दस्तावेज, 3 साल बाद आरोपी ईश्वर दास गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल
Land was sold by presenting someone else in place of the soldier; the younger brother prepared fake documents to sell the land. After 3 years, the accused Ishwar Das was arrested and sent to jail.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में संयुक्त स्वामित्व वाली कृषि जमीन को बेचने के लिए सेना में तैनात अपने सगे भाई की जगह दूसरे व्यक्ति को पेश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हली का है. जहां जमीन बिक्री में कथित धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने आया था.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने साल 2023 में थाना पाटन में शिकायत दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई ने परिवार की संयुक्त नाम से दर्ज कृषि भूमि को बेचने के लिए धोखाधड़ी का सहारा लिया. जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान सेना में पदस्थ भाई की जगह किसी अन्य व्यक्ति को पेश किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दस्तावेजों और दुसरे सबूतों की जांच पड़ताल की. जांच में पता चला कि जमीन बिक्री के लिए पहचान संबंधी दस्तावेजों में हेरफेर की गई और फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे. आरोप है कि इस तरीके से संयुक्त स्वामित्व वाली जमीन बेचकर आर्थिक लाभ लेने का प्रयास किया गया.
तीन साल से फरार था आरोपी
पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और 34 के तहत जुर्म दर्ज किया. घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था. पुलिस टीम ने 7 जून 2026 को घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
रायपुर से हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईश्वर दास उम्र 60 साल निवासी साईं मंदिर रोड, महादेवघाट, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े जरुरी दस्तावेज और दुसरे सबूतपहले ही जुटाए जा चुके हैं.
आगे की जांच जारी
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जमीन के बारे धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



