शादी के 45 दिन बाद शादीशुदा प्रेमी संग नवविवाहिता फुर्र, पति ढूंढता रहा, रेल पटरी पर हुआ विवाद, ट्रेन की चपेट में आने से ब्वायफ्रेंड की मौत, गर्लफ्रेंड घायल

45 days after the wedding, a newlywed woman eloped with her married lover, her husband kept searching for her. A dispute broke out on the railway tracks, killing her boyfriend after being hit by a train, and injuring her girlfriend.

शादी के 45 दिन बाद शादीशुदा प्रेमी संग नवविवाहिता फुर्र, पति ढूंढता रहा, रेल पटरी पर हुआ विवाद, ट्रेन की चपेट में आने से ब्वायफ्रेंड की मौत, गर्लफ्रेंड घायल

बालोद : बालोद में शादी के महज 45वें दिन नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई. गर्लफ्रेंड के शादी करने से इंकार करने पर उसने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली. वहीं बचाने के कोशिश में गर्लफ्रेंड भी गंभीर रूप से घयाल हो गई. जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ढाई साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी. घटना वाली रात बॉयफ्रेंड शराब के नशे में गर्लफ्रेंड के ससुराल पहुंचा और मिलने के बहाने उसे घर से ले गया था. वहीं घटना के बाद महिला ने पति और पुलिस को जानकारी दी. जांच में यह भी सामने आया कि बॉयफ्रेंड भी शादीशुदा था.
यह पूरी घटना महिला के ससुराल से करीब 20 किलोमीटर दूर की है. फिलहाल, पुलिस ने बॉयफ्रेंड के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर रिश्तेदारों को सौंप दिया है और रिश्तेदारों और अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
कांकेर जिले के ग्राम कोरतरा रहने वाली गर्लफ्रेंड मोनिका खरे उम्र 23 साल की शादी 22 अप्रैल 2026 को ग्राम परसोदा (जगन्नाथपुर) निवासी टीकम कुमार खरे से हुई थी. शादी के महज 45 दिन बाद शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे बॉयफ्रेंड मिथलेश ठाकुर उम्र 28 साल ग्राम भीमपुरी (डौंडीलोहारा) के साथ बाइक पर सवार होकर घर से भाग गई. दोनों करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम दैहान स्थित रेलवे अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे. जहां दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत और विवाद होता रहा.
इसी दौरान मिथलेश मोनिका पर शादी कर साथ रहने का दबाव बना रहा था. इस बीच मोनिका उसे रेलवे पटरी से दूर ले गई, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर पटरी पर जाकर बैठ गया. ट्रेन पास आने पर मोनिका मिथलेश को पटरी से हटने के लिए कहती रही. इसके बावजूद वह वहां से नहीं हटा.
घायल हालत में गर्लफ्रेंड ने किया पुलिस को कॉल
घबराई मोनिका उसे खींचकर हटाने की कोशिश करने लगी. तभी दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए. मिथलेश के सिर पर गंभीर चोट आई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मोनिका भी गंभीर रूप से घायल हो गई. मोनिका ने किसी तरह डायल-112 पर कॉल कर हादसे की जानकारी दी और मदद मांगी. खबर मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुकी थी. पुलिस ने उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया.
स्टेशन के आसपास पत्नी को तलाशता रहा पति
इधर नवविवाहिता के पति टीकम कुमार खरे ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 2:30 बजे उनकी नींद खुली तो पत्नी घर पर नहीं मिली. पहले उन्हें लगा कि वह आसपास कहीं गई होगी. लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उन्होंने परिजनों के साथ उसकी तलाश शुरु कर दी.
गांव और आसपास के रास्तों में खोजबीन की गई. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. करीब 3 बजे पत्नी ने फोन उठाया और रेलवे ट्रैक पर हादसा होने की जानकारी दी. शुरुआती खबर के आधार पर वह परिजनों के साथ लाटाबोड़ स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में पत्नी को तलाशते रहे.
इसी दौरान उन्हें पुलिसकर्मियों का फोन आया. जिससे पता चला कि दैहान क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर होद्सा हुआ है. खबर मिलते ही रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे. वहां मिथलेश का शव भी रखा हुआ था. लेकिन उस समय वे उसकी पहचान नहीं कर सके. वहीं गंभीर रुप से घायल मोनिका को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया. वर्तमान में उसका इलाज राजनांदगांव के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है.
शादीशुदा था बॉयफ्रेंड, इंस्टाग्राम पर ढाई साल पहले हुई दोस्ती
बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक मिथलेश और मोनिका की पहचान करीब ढाई साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. समय के साथ दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई और उनका संपर्क लगातार बना रहा.
मिथलेश ठाकुर शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है. वह पहले डौंडीलोहारा क्षेत्र में हाईवा चालक के रुप में काम करता था. करीब एक महिना पहले उसने यह काम छोड़ दिया था और इन दिनों घर का ट्रैक्टर चला रहा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t