भरोसे पर डाला डाका!, 4 लाख हड़पकर आरोपी फरार, पुलिस ने गबन के मामले में फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर को 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल
Robbery of trust! Accused absconds after embezzling ₹4 lakh; police arrest branch manager of finance company in embezzlement case and send him to jail within 24 hours.
महासमुंद : फाइनेंस कंपनी की लाखों रुपये की रिकवरी राशि गायब होने से मचे हड़कंप के बीच महासमुंद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. यह मामला पिथौरा स्थित फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी का है. जहां कंपनी की 4 लाख 9 हजार 500 रुपये की रिकवरी राशि कथित रूप से कैश वोल्ट में जमा करने के बजाय शाखा प्रबंधक ने अपने कब्जे में रख ली और उसका गबन कर दिया। शिकायत सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित जांच शुरु कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 जून 2026 को कंपनी की रिकवरी से मिली 4,09,500 रुपये शाखा में जमा होने थे. लेकिन यह रकम कैश वोल्ट तक नहीं पहुंची. मामले की जानकारी मिलने पर प्रार्थी आशुतोष सिंह ऊम्र 34 साल निवासी अर्जुनपुर, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) ने थाना पिथौरा में शिकायत दर्ज कराई. शुरुआती जांच में गबन के तथ्य सामने आने पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 142/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) एवं 318(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की और जुर्म दर्ज होने के बाद उसके ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी. पूछताछ के दौरान आरोपी ने रकम का गबन करना कबूल कर लिया. इसके बाद 5 जून 2026 को आरोपी रोहित पटेल, पिता मोहनलाल पटेल, उम्र 30 साल निवासी खरवानी छोटे, पोस्ट सालर, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
रोहित पटेल पिता मोहनलाल पटेल उम्र 30 साल निवासी खरवानी छोटे, पोस्ट सालर, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



