युवक की संदिग्ध हालत में पेड़ पर लटकती मिली लाश, सुसाइड नोट भी बरामद, दो मामलों से दोनों गांव में मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस
Dead body of a young man found hanging from a tree in suspicious condition suicide note also recovered two cases created panic in both the villages police engaged in investigation
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में एक युवक पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली. घटना की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना अमलीपदर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमलीपदर मांझी पारा के रहने वाले युवक सपूर सिंह मांझी उम्र 36 साल का शव पेड़ पर लटकते मिला। बताया जा रहा है कि मृतक खेती किसानी का काम करता था. वह सुबह धान की कटाई के लिए अपने खेत की तरफ गया. युवक ने अपने खेत में लगे पेड़ पर फंदा बनाकर लटक गया. सुबह ग्रामीण खेत की तरफ गए तो उसकी लाश देख इसकी खबर पुलिस और परिजनों को दी.
घटना की खबर के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस शव को फंदे से नीचे उतरा और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है. परिजनों का बयान लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि युवक शूगर बीमारी से परेशान था. कई दिनों से उनका तबियत खराब थी. आशंका जताई जा रही है इसी बात से परेशान होकर युवक ने फांसी लगा ली होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
युवक की संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकती मिली लाश
बिलासपुर/मल्हार : बुधवार सुबह एक युवक की पेड़ से लटकी लाश मिली है. जिससे गांव में हड़कंप मच गया. वही खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले में मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम कारियाताल (नेवारी) मेन रोड स्थित डा .सोनी कुमार सुमन का घर है. जहां बुधवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने देखा कि सोनी सुमन के बाड़ी में लगे कौहा पेड़ (अर्जुन पेड़) पर ग्राम कारियाताल नेवारी निवासी दीपक सिंह ठाकुर (मोनू) पिता उदय सिंह उम्र करीब 30 साल की लाश पेड़ से लटकती मिली. जो पेड़ में रस्सी के सहारे झूल रहा था.
वही अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोनी सुमन के घर के आंगन में कपड़ा सुखाने वाले रस्सी को काट पेड़ से बांध फांसी पर झूल गया होगा. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी खबर डायल 112 को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम और मल्हार पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है. वही मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.
मृतक ने अपने घर से 200 मीटर दूर किसी दूसरे के घर में खुदकुशी क्यों किया पुलिस इसकी जांच कार्यवाही में जुट गई है. वही शव को पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ होगी कि युवक की मौत किन हालात से हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



