जमीन खरीदी-बिक्री में गबन और वित्तीय गड़बड़ी का राज खुलने के डर से शराब में जहर मिलाकर युवक की हत्या, 8 महीने बाद सरपंच समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Fearing embezzlement and financial irregularities in land purchase and sale, a youth was poisoned to death by alcohol; 8 months later, the Sarpanch and four other accused were arrested.
कांकेर/नरहरपुर : कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्बा चौकी पुलिस ने आठ महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने मामले में गांव की सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि जमीन बिक्री से मिले पैसों को हड़पने के लिए एक बुजुर्ग को जहर देकर मौत के घाट उतारा गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम झुमरपाली निवासी मिलन पटेल उम्र 75 साल की 29 जुलाई 2025 को इलाज के दौरान मौत हो गई थी. शुरुआत में इसे जहर सेवन का मामला मानकर मर्ग कायम किया गया था. लेकिन बाद में परिजनों के बयान और शिकायत के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई.
मृतक की बेटी मंगली बाई ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने अपनी जमीन बेचकर करीब 16 लाख 50 हजार रुपये हासिल किए थे. यह रकम कथित तौर पर गांव की सरपंच के पास रखी गई थी. इसी जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरु की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव के सरपंच कंशराम नेताम, सोनाराम सिन्हा, बिहारी लाल शोरी और एक अन्य आरोपी वतन पटेल इस पूरी साजिश में शामिल थे. आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर पूरी रकम हड़पने की प्लान बनाई और बुजुर्ग की हत्या की साजिश रची.
पुलिस जांच में सामने आया कि 27 जुलाई 2025 को मिलन पटेल को सरपंच के घर बुलाया गया था. वहां शराब में जहर मिलाकर उसे पिलाया गया. जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन 29 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई..एडिशनल एसपी योगेश साहू ने बताया कि जांच में हत्या की साजिश और पैसों के लेन-देन का पूरा खुलासा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भी आक्रोश का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



