बस और मोटरसाइकिल की जोरदार, एडिशनल एसपी के चाचा की दर्दनाक मौत. परिवार में पसरा मातम, बाइक के उड़े परखच्चे, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

The collision between a bus and a motorcycle resulted in the tragic death of the Additional Superintendent of Police's uncle. The family was in mourning, the bike was shattered, and high speed was the cause of the accident.

बस और मोटरसाइकिल की जोरदार, एडिशनल एसपी के चाचा की दर्दनाक मौत. परिवार में पसरा मातम, बाइक के उड़े परखच्चे, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

बिलासपुर/तखतपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में भीषण सड़क हादसे में एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा की मौत हो गई. तेज रफ्तार सवारी बस और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा उम्र 42 साल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लीदरी निवासी बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा किसी निजी काम से तखतपुर आ रहे थे. इसी दौरान नगर के मुख्य मार्ग बेलसरी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार श्री साईं की सवारी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और गोविंद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
खबर मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर यातायात को सुचारू कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया है.
पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है. वहीं हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है. बड़ी तादाद में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t