इंस्टाग्राम पर दोस्ती, ब्लड कैंसर और पारिवारिक परेशानी का झांसा देकर 3 लाख की ठगी, झूठे केस में फ़साने की धमकी, तीन आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

Three men were arrested and sent to jail after being duped of Rs 3 lakh by pretending to be friends on Instagram, claiming blood cancer, and family problems.

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, ब्लड कैंसर और पारिवारिक परेशानी का झांसा देकर 3 लाख की ठगी, झूठे केस में फ़साने की धमकी, तीन आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

राजनांदगांव : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बीमारी का झांसा देकर और पारिवारिक परेशानी का बहाना बनाकर भावनात्मक बातों में फंसाकर अलग-अलग किश्तों में तीन लाख रूपये की ठगी करने के दो महिला सहित तीन आरोपियों को थाना बसंतपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहा से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पहचान माह अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के जरिये आरोपी मोनू कुमार चिरावतकर, कविता उर्फ दामिनी और सोनल उर्फ बबीता से हुई थी. पहचान बढ़ने के बाद आरोपियों ने प्रार्थी से मोबाइल के जरिए लगातार बातचीत करने लगे. बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को ब्लड कैंसर, माईग्रेन और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित होना और परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जाना बताया.
आरोपीगण द्वारा कभी मां एवं बहन को पैसे देने तो कभी राशन और इलाज के नाम पर प्रार्थी से रकम की मांग की जाती रही. प्रार्थी आरोपीगण की झूठी और भावनात्मक बातों में आकर अलग-अलग किश्तों में कुल 3,00,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर चुका था. बाद में खुद के साथ धोखाधड़ी होने की जानकारी मिलने पर जब प्रार्थी द्वारा अपनी रकम वापस मांगी. तब आरोपियों ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 244/2026 धारा 318(4) , 308 , 351(2) , 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आरोपीगण की जल्द गिरफ्तारी के लिए दिशा-निर्देश दिए.
निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर आरोपीगण के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई. आरोपी मोनू कुमार चिरावतकर, कविता उर्फ दामिनी और सोनल उर्फ बबीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें उन्होंने अपना जुर्म करना कबूल किया. आरोपीगण के कब्जे से जुर्म में इस्तेमाल 3 नग मोबाइल फोन जप्त किया गया. धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना बसंतपुर पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
मोनू कुमार चिरावतकर पिता अशोक कुमार उम्र 35 साल
कविता उर्फ दामिनी पिता संजय उर्फ सोनू उम्र 19 साल
 सोनल उर्फ बबीता पिता संजय उर्फ सोनू उम्र 22 साल
तीनों निवासी ग्राम टेडेसरा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)