प्रेमिका का गला घोटकर हत्या कत्ल करने बाद खुदकुशी करने जा रहे प्रेमी नरेन्द्र सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया जेल दाखिल
Police arrested lover Narendra Sonkar who was going to commit suicide after strangulating his girlfriend and sent him to jail
बिलासपुर/तखतपुर : तखतपुर में पिछले 11 अक्टूबर को हुई महिला के कत्ल के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को चंद घंटों के अन्दर पकड़ लिया. प्रेमी ने ही गला घोटकर प्रेमिका मौत के घाट उतार दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 अक्टूबर को गीता सिंह ठाकुर ने खबर दी कि उसके किराएदार नरेन्द्र सोनकर के कमरे के अंदर पलंग में लता सोनकर चित्त पड़ी है. गले में स्कार्फ़ बंधा है. इस खबर पर तखतपुर में जुर्म कायम कर थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया और तत्काल घटनास्थल पहुचे.
शव के आस-पास बारिकी के मुआयना किया गया. भौतिक सबूतों के आधार पर मृतिका का गला घोटकर हत्या करना पाये जाने से मामले से जुड़े व्यक्तियों से पूछताछ की गई. जिसमें पता चला कि मृतिका लता सोनकर और उसका प्रेमी नरेंद्र सोनकर हमेशा उस किराए के मकान में आकर मिलते जुलते थे. जिसके आधार पर संदेही नरेन्द्र उर्फ बौना सोनकर को कायमी के चंद घटो में उसके सकुनत ठकुरीकापा थाना जरहागांव जिला मुंगेली में जाकर पुछताछ किया गया. जो मृतिका द्वारा संबंध विच्छेद की बात पर प्रेमी आरोपी द्वारा गुस्से में आकर मृतिका का गला घोटकर हत्या करना बताया. प्रेमिका की हत्या कर खुद खुदकुशी करने जा रहा था. जिसके पहले ही तखतपुर पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र सोनकर उर्फ बौना पिता स्व तिरजुगी सोनकर उम्र 43 साल निवासी ठकुरीकांपा थाना जरहागांव जिला मुंगेलीगिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा.
आरोपी ने बताया कि मृतका ने बारे तोड़ लेने की बात कही थी. इसी बात को लेकर उसकी कत्ल की और वारदात के बाद वह खुद भी खुदकुशी करने जा रहा था. इसके पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



