दूसरे की जमीन बेचकर लाखों की ठगी, 6 साल से था फरार, कई थानेदार आए और गए, लेकिन तोपसिंह के निशाने से नही बच सका आरोपी रवि मिश्रा

Cheated of lakhs by selling someone else land was absconding for 6 years many police officers came and went but the accused Ravi Mishra could not escape from the target of Top Singh

दूसरे की जमीन बेचकर लाखों की ठगी, 6 साल से था फरार, कई थानेदार आए और गए, लेकिन तोपसिंह के निशाने से नही बच सका आरोपी रवि मिश्रा

बिलासपुर : दूसरे की जमीन को अपना बताकर बेचने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पीछले 6 साल फरार था. कई थानेदार आए और गए लेकिन इस फरार आरोपी तक नहीं पहुंच पाए. आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर दुसरे की जमीन बेचकर लाखो रुपए की धोखाधड़ी किया था.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गा प्रसाद पाण्डेय पिता सुन्दर लाल पाण्डेय उम्र 48 साल निवासी मंगला नगर कोरबा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम चिल्हाटी स्थित भूमि खसरा नम्बर 237/86, 239/68 रकबा 1670 वर्गफिट को विक्रेता अमित कुमार तिवारी ने मुख्तियार आम दिनेश कुमार टण्डन एवं खसरा नम्बर 237/20, 239/12 रकबा 1500 वर्ग फिट भूमि को कालीचरण प्रसाद से खरीदकर रजिस्ट्री कराया था.
बाद में पता चला कि इस भूमि का स्वामी कोई और है. जो उस भूमि को बेचा ही नहीं है. गजेन्द्र जांगड़े, रवि मिश्रा व अन्य फर्जी व्यक्तियों ने दुसरे की जमीन को दिखाकर अपना जमीन बताया और बेच दिया. बिक्री की पूरी रकम भी ले ली.
प्रार्थी के रिपोर्ट अपराध क्रमांक 144/2018 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि कायम कर जांच में लिया गया था. मामले की जांच के दौरान पूर्व में आरोपी गजेन्द्र सिंह जांगड़े को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र न्यायालय पेश कर धारा 173(8) जा.फौ. के तहत् जांच जारी रखा गया था. मामले में सबुत इकठ्ठा कर दुसरे आरोपियों की तलाश की जा रही थी कि तभी 4 अक्तूबर 2024 को खबर मिली कि इस मामले का आरोपी रवि मिश्रा अपने घर पर है. तभी थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर उप निरी. कृष्णा साहू के हमराह टीम भेजकर आरोपी रवि मिश्रा को उसके सकुनत गीतांजली सिटी फेस 2 में घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिससे घटना के बारे में पूछताछ करने पर घटना कारित करना कबुल किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
आरोपी
रवि मिश्रा पिता छितानी लाल मिश्रा उम्र 49 साल निवासी गीतांजली सिटी फेस 2, सरकण्डा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb