रायपुर में एक और चाकूबाजी, नशे को लेकर विवाद में परिवार पर जानलेवा हमला, नशेड़ी बाप बेटे ने तीन पड़ोसियों को मारा चाकू, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Another stabbing in Raipur: A family was attacked in a drug-related dispute. A drug-addicted father and son stabbed three neighbors. Both accused were arrested.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला गंज थाना के पारस नगर इलाके से सामने आया. जहां नशा करने से रोकने पर आरोपी पिता और पुत्र ने पड़ोसी परिवार पर चाकू से हमला कर दिया. इस वारदात में तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पारस नगर में रहने वाले अरुण साहू के घर के सामने आए दिन नशेबाज़ों का जमावड़ा लगता था. जब अरुण साहू ने स्थानीय युवक साहिल को घर के सामने नशा करने से मना किया तो आरोप है कि साहिल ने अपने पिता इस्माइल के साथ मिलकर हमला कर दिया.
हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू, और बेटा अनुज चाकू के वार से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
वारदात की खबर मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी साहिल और उसके पिता इस्माइल को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



