हाईमास्ट पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, रात में घूमने निकली 19 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल, रायपुर रेफर, पसरा मातम
A speeding car collided with a high mast pole, a 19-year-old girl who had gone out for a walk at night died a painful death, two youths were seriously injured, referred to Raipur, mourning spread.
अंबिकापुर : अंबिकापुर शहर के खरसिया चौक स्थित हाईमास्ट लाइट से एक तेज रफ्तार कार मंगलवार की देर रात टकरा गई. हादसे में कार में सवार 1 युवती की जहां मौत हो गई. वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवती दोनों युवकों के साथ रात में घूमने निकली थी. इसी दौरान यह हादसा हो गया. कार में एयरबैग नहीं होने की वजह से तीनों वाहन में ही फंस गए थे. युवती की मौत से उसके परिजन में मातम पसरा हुआ है.
शहर के महामाया मंदिर के पास निवासी वर्षा कश्यप पिता स्व मनोज कश्यप उम्र 19 साल मंगलवार की देर रात बौरीपारा निवासी सागर बेहरा पिता 22 साल और शहर से लगे ग्राम क्रांतिप्रकाशपुर निवासी अलीसर अंसारी के साथ स्वीफ्ट कार में सवार होकर घूमने निकली थी. तीनों शहर के अग्रसेन चौक होते हुए खरसिया रोड की तरफ निकले थे.
इसी दौरान भारत माता चौक के पास स्थित हाईमास्ट लाइट के पोल से तेज रफ्तार कार जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया,.वहीं कार में सवार युवती व दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
खबर पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को कार से निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया. जबकि दोनों युवकों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया.
जिस कार को युवक तेज रफ्तार में चला रहे थे. वह बिना एयरबैग की थी. हाईमास्ट लाइट पोल से टकराने के बाद युवती और दोनों युवक कार में ही फंस गए थे. उन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. इसके बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था. युवती की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



