प्राइमरी स्कूल के नाबालिग बच्चों से ढुलवाई गणवेश, प्रधान पाठक समेत 3 को जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Minor children of primary school were made to wear uniforms, District Education Officer issued show cause notice to 3 including the principal

प्राइमरी स्कूल के नाबालिग बच्चों से ढुलवाई गणवेश, प्रधान पाठक समेत 3 को जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

सारंगढ़/बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ के देवसागर संकुल केंद्र में शिक्षकों का बड़ा लापरवाही सामने आई. यहां प्राईमरी कक्षा के बच्चों से स्कूल का सामान ढुलवाया गया. यह पूरा मामले 11 अप्रैल का है.
इस मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने फणेन्द्र सिंह नेताम (प्रभारी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक), फिरतराम सायतोड़े (शैक्षिक समन्वयक, संकुल देवसागर) और कार्तिकेश्वर सिंह (प्रधानपाठक, प्राथमिक शाला जेवराडीह) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
मिली जानकारी के मुताबिक देवसागर के संकुल केंद्र में संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाले स्कूल के छात्रों का गणवेश शिक्षकों को वितरण किया जा रहा था. जहां संकुल केंद्र में शासकीय प्राथमिक शाला जेवराडीह के बच्चों को बुलाकर उनसे गणवेश की बोरियां उठावाई गई और उनसे  काम कराया गया. इस दौरान बच्चें ने अपनी साईकिल में बोरी रखकर 2 किलोमीटर दूर जेवराडीह लेकर गए. हद तो तब हुई जब बच्चों से काम करवाया जा रहा था उस दौरान संकुल के कई शिक्षक मौजूद थे, लेकिन किसी ने एक बार भी बच्चों को काम करवाने से नहीं रोका।
जब इस बात की जानकारी मीडिया को मिली मौके पर पहुँचकर, जिम्मेदारों से जवाब मांगा। जिम्मेदार शिक्षक मीडिया को  गोलमोल जवाब दिया और अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया. लेकिन मौके पर मौजूद संकुल प्रभारी ने बच्चों से काम करवाना गलत माना.
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन के रुप में गंभीरता से लिया है और साफ किया है कि अगर आरोप सही पाए गए. तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित विद्यालय प्रमुख खुद हाजिर होकर 3 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब पेश करें। ऐसा न करने की सूरत में यह माना जाएगा कि वे दोषी हैं और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. यह पत्र 11 अप्रैल को जारी किया गया और इसकी कॉपी कलेक्टर, संचालक शिक्षा संचालनालय, और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB