खदान धंसने से एक महिला की मौत, दो महिलाओं का इलाज जारी, घर की पुताई के लिए छुई मिट्टी निकालने गई थीं 15 महिलाएं

One woman died due to mine collapse treatment of two women continues 15 women had gone to collect mud for painting the house

खदान धंसने से एक महिला की मौत, दो महिलाओं का इलाज जारी, घर की पुताई के लिए छुई मिट्टी निकालने गई थीं 15 महिलाएं

सुरजपुर : सुरजपुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम गेतरा स्थित छुई खदान से छुई निकालने घुसी 3 महिलाओं पर उस वक्त आफत का पहाड़ टूट पड़ा जब खदान की मिट्टी धसक कर सभी को आगोश में ले लिया. इस घटना में 22 साल की युवती की मिट्टी में दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई. अन्य दो महिलाओं को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि 15 महिलाएं छुई मिट्टी लेने गईं थी.
गौरतलब है कि शनिवार सुबह ग्राम सलका निवासी फूल कुंवर समेत तीन महिलाएं अपने निजी उपयोग के लिए गेतरा नाला से लगी छूई खदान में छुई निकालने गई थी.  परमेश्वरी पति स्व रतन सिंह उम्र 36 साल और दलविंदर पति झेलसाय उम्र 27 साल मिट्टी बाहर निकाल रही थी. इस दौरान अवैध खदान का ऊपरी हिस्सा ढह गया. खदान धंसने से तीन महिलाएं उसके चपेट में आ गई. 
बताया जा रहा है कि, खदान ढहने से फुलकुंवर, पनमेश्वरी और दलविंदर तीनों मिट्टी में दब गए. महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद गांव के लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने मिट्टी हटाना शुरु किया. पनमेश्वरी और दलविंदर के हाथ और पैर दिख रहे थे. ग्रामीणों ने जल्दी से मिट्टी हटाकर महिलाओं को बाहर निकाला. 
इनमें से फूलकुंवर नामक 22 साल की युवती की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य महिलाओं को नाजुक हालत में जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया. जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है.
छुई खदान में हादसे के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आया. सूरजपुर जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां का मुआयना किया. इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. शव का रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
मामले की जानकारी मिलते ही सूरजपुर तहसीलदार समीर शर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. गेतरा पंचायत के सरपंच गिरधारी सिंह ने बताया कि हर साल महिलाओं को मना किया जाता है. लेकिन वे छुई मिट्टी निकालने के लिए पहुंचती हैं. इस मामले में सरपंच ने बताया कि नाले के पास छुई खदान की मिट्टी बारिश की वजह से गिली हो गई है. इसी वजह से खदान धंस गई. नाले के कटाव की वजह से ऊपर से काफी मिट्टी का ढेर तीनों के ऊपर गिर गया था. जिससे एक महिला की मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb