खुलेआम सड़क पर बर्थडे केक काट रहे बदमाशों ने पुलिस से कहा- हां cake काट रहे, क्या कर लोगे? चार बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों की 15 बाइक जप्त

The miscreants who were cutting the birthday cake openly on the road told the police- yes we are cutting the cake, what will you do? Four miscreants arrested, 15 bikes of the accused seized

खुलेआम सड़क पर बर्थडे केक काट रहे बदमाशों ने पुलिस से कहा- हां cake काट रहे, क्या कर लोगे? चार बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों की 15 बाइक जप्त

बिलासपुर : उदंड और बदमाश युवकों को पुलिस और कानून का डर, भय नहीं रह गया है. आम सड़क पर मोटर सायकल इकट्ठा कर दोस्त के जन्मदिन का केक काट रहे बदमाश युवकों के पास जब पुलिस पहुंची तो युवकों ने दिलेरी दिखाते हुए पुलिस से बोला :हां केक काट रहे है क्या कर लोगे? जवाब सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई लेकिन 4 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को टाउन भ्रमण दौरान रात करीब 9:45 बजे  पुलिस को खबर मिली कि राजकिशोर नगर BSNL कार्यालय के सामने बहुत सारे लड़के 10-15 मोटर सायकल को आमरोड  में खड़ी कर रोड में केक काट रहे हैं.
इस खबर  पर फौरन टीम मौके पर भेजा गया. जहां पुलिस टीम को आते देख लड़के अपनी मोटर सायकल को छोड़कर भागने लगे लेकिन अनावेदक क्रमांक 01 से 04 तक मौके पर खड़े रहे. जिन्हे समझाने का प्रयास करने पर पुलिस टीम के साथ बहस करते हुए आम रोड पर केक काट रहे हैं तो क्या करोगे कहते हुए विवाद करने पर उतारु हो गए.
जिससे घटना के बारे में फौरन पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा अनावेदकों के खिलाफ प्रतिबंधक धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया. जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर)  राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में अनावेदकों को पकड़कर थाना लाया गया. प्रतिबंधक धाराओं के अंतर्गत और मौके पर मिले 15 नग मोटर सायकल पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर अदालत में पेश किया गया.
आरोपी
01. इरफान अली पिता पीर अली उम्र 22 साल निवासी अटल आवास लिंगियाडीह
02. सतीश उर्फ मोन्टू यादव पिता गिरधारी यादव उम्र 29 साल निवासी अटल आवास लिंगियाडीह
03. ईब्राहिम डेविड बेलाडरेस पिता डेनिस बेलाडरेस उम्र 24 साल निवासी तुलसी आवास राजकिशोर नगर अटल आवास
04. आकाश ठाकुर पिता अशोक ठाकुर उम्र 19 साल निवासी टिकरापारा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB