महेश्वरी ने हेराफेरी कर बनाया गरीबी रेखा प्रमाण पत्र, आंगनबाड़ी सहायिका पद में फर्जी तरीके से हुई नियुक्त, पद से बर्खास्त
Maheshwari forged the poverty line certificate, got appointed to the Anganwadi assistant post fraudulently, and was dismissed from the post
गरियाबंद : कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच एवं कार्यवाही के मुताबिक ग्राम मातरबाहरा (सरगीपारा) की अभ्यर्थी कुमरी महेश्वरी ने आंगनबाड़ी सहायिका पद हासिल करने के लिए राशन कार्ड गरीबी रेखा प्रमाण पत्र में हेराफेरी कर बीपीएल 2011 सर्वे सूची में 06 अंक पाने के लिए फर्जी तरीके से नाम जुड़वायी थी.
खाद्य विभाग से मिले जांच प्रतिवेदन प्रमाणित होने के आधार पर महिला एवं बाल विकास द्वारा कु. महेश्वरी को गरीबी रेखा प्रमाण पत्र के आधार पर प्रदायित 06 अंक को विलोपित किया गया. विलोपन के बाद कु. महेश्वरी का नाम वरियता सूची में तृतीय स्थान पर होने की वजह से उन्हें नियमानुसार पद से लग किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



