एसबीआई ब्रांच में दो करोड़ से ज्यादा का गबन, बैंक मैनेजर की शिकायत पर ACB ने स्पेशल कोर्ट में आरोपित महिला कैशियर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Embezzlement of over Rs 2 crore from SBI branch; on the complaint of the bank manager, ACB arrested the accused female cashier in the special court and sent her to jail.
बिलासपुर : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिल्हा शाखा में 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार 600 रुपये के गबन का मामला सामने आया था. अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मामले की जांच पूरी कर आरोपी तत्कालीन कैशियर तेजावथ थिरापतम्मा के खिलाफ विशेष न्यायालय में चार्जशीट पेश कर दी है.
घोटाले का खुलासा बैंक प्रबंधन की शिकायत के बाद हुआ. एसबीआई बिल्हा शाखा के प्रबंधक पीयूष बरा ने एसीबी मुख्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच बैंक खातों और रिकॉर्ड में हेरफेर कर करोड़ों रुपये की राशि का गबन किया गया.
बैंक की आंतरिक जांच में तत्कालीन कैशियर तेजावथ थिरापतम्मा की भूमिका सामने आई. इसके बाद एसीबी ने 19 जनवरी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं 13(1)ए और 13(2) सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.
मामला दर्ज होते ही आरोपी कैशियर अपने घर से फरार हो गई थी. एसीबी की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी. फरवरी में खबर मिली कि वह किसी काम से बिल्हा पहुंची है. खबर मिलते ही एसीबी टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसीबी विशेष अदात में पेश किया गया. जहां से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. अब जांच पूरी होने के बाद एसीबी ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ चालान पेश कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



