रायपुर में 4 दिन से बंद कमरे से मिली फर्श पर महिला और बिस्तर पर पड़ा बेटे का शव, फैली सनसनी, बदबू आने पर खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
In Raipur, the bodies of a woman (found on the floor) and her son (on the bed) were discovered inside a room that had been locked for four days; the incident has caused a stir. The discovery was made after a foul smell began emanating from the room, and the police have now launched an investigation.
रायपुर : राजधानी रायपुर में किराए के मकान में रहने वाली मां और बेटे की लाश मिली है. महिला का शव फर्श पर पड़ा था. जबकि बेटे की लाश बिस्तर पर मिली. कमरे का दरवाजा पिछले तीन से चार दिनों से बंद था. आसपास के लोगों को जब कमरे से बदबू आने लगी. तब उन्होंने पुलिस को खबर दी. दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से उसे तोड़कर पुलिसकर्मी कमरे में घुसे. अंदर मां-बेटे के शव मिले. शुरुआती जांच में दोनों के खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के छोटा अशोक नगर की है.
4 साल से किराए के मकान में रह रहे थे
मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान जयजी देशमुख पति समीर देशमुख उम्र 52 साल और उनके बेटे हंसमुख देशमुख उम्र 25 साल के रूप में हुई है. दोनों दिलीप मंडल के मकान में पिछले करीब चार साल से किराए पर रह रहे थे. मकान मालिक से पूछताछ में पता चला कि हंसमुख लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था.
तीन-चार दिन से बंद था कमरा, बदबू आने पर हुआ खुलासा
पिछले तीन-चार दिनों से मां-बेटे कमरे से बाहर नहीं निकले थे. दरवाजा अंदर से बंद था. आसपास के लोगों को जब कमरे से तेज बदबू आने लगी तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद पुलिस को खबर दी गई.
FSL टीम ने जुटाए सबूत, जांच में जुटी पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने कमरे की जांच कर जरूरी सबूत जुटाए. पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



