नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदिग्ध कार से 65 लाख कैश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, कारोबारी से पूछताछ जारी

Police achieve major success during checking on National Highway, 6.5 million rupees in cash recovered from a suspicious car, two accused arrested, businessman questioned.

नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदिग्ध कार से 65 लाख कैश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, कारोबारी से पूछताछ जारी

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस चेकिंग के दौरान एनएच 30 में ग्राम मरकाटोला के पास क्रेटा कार में 65 लाख नगद कैश बरामद किया है. इसके साथ पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कैश को जब्त कर इसकी खबर आईटी विभाग को दे दी है. यह मामला पुरुर थाना का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक एक क्रेटा कार नम्बर CG24 T 9998 बस्तर केशकाल से बालोद आ रही थी. पुलिस ने कार को रोककर चेकिंग की तो उनके होश उड़ गए. पुलिस ने कार से 65 लाख नगद कैश बरामद किया. जिसके बाद कार को थाने में लाकर तहसीलदार के सामने बैंक कर्मचारियों को बुलाकर गिनती करवाई गई. कार में सवार दोनों लोगों से वैध दस्तावेज करने को कहा. लेकिन वे पेश नहीं कर पाए. जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया
पुलिस पूछताछ में कारोबारी अमित जैन ने बताया कि वह यह रकम केशकाल से बालोद लेकर आ रहा था. हालांकि रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज मौके पर पेश नहीं किए जा सके. जिसके बाद पुलिस ने नगदी जब्त कर ली.
पुलिस ने कैश को किया जब्त
पुलिस ने कैश को जब्त कर इसकी जानकारी आईटी विभाग को दी. बताया जा रहा है कि नगद रकम बालोद के एक जमीन व्यापारी की है. रकम कच्चे का बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जाच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t