सुसाइड करने से पहले 112 पर किया कॉल, पुलिस ने दौड़कर बचाई शख्स की जान, कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, थाने के क्वार्टर में मिली लाश

Called 112 before committing suicide police ran and saved the man life constable committed suicide by hanging himself dead body found in police station quarter

सुसाइड करने से पहले 112 पर किया कॉल, पुलिस ने दौड़कर बचाई शख्स की जान, कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, थाने के क्वार्टर में मिली लाश

कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जगदलपुर : दशहरा के दिन परपा थाने में पदस्थ कांस्टेबल दुलाल ने जान दे दी. खुदकुशी की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस को अब तक सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. लिहाजा पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक दुलाल थाने के पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रहता था. जब दुलाल ड्यूटी नहीं आया, तो साथी पुलिसकर्मी उसे देखने के लिए क्वार्टर पहुंचे. जहां जवान क्वार्टर में फंदे पर लटका हुआ मिला. पुलिस ने खबर के बाद क्वार्टर का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया. वहीं परिजनों को घटना की खबर दे दी गयी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

सुसाइड करने से पहले 112 पर किया कॉल. पुलिस ने दौड़कर बचाई शख्स की जान

मेरठ : मेरठ में पुलिस की तेजी और तत्परता के चलते पुलिस ने एक युवक को खुदकुशी करने से बचा लिया. उसने अपनी जान देने की पूरी तैयारी कर ली थी. गले में फांसी का फंदा भी बांध लिया और छत पर लगे हुक लटक भी गया. मौत चंद सेकेंड की दूरी पर थी. तभी पुलिस वहां आ गई और उसने युवक को फांसी लगने से बचा लिया. पुलिस अगर पल भर और देरी कर देती तो उसकी जान चली जाती. 
मामला मेरठ के परतापुर थाना इलाके के उपलेहडा गांव का है. यहां रहने वाले युवक आदित्य उम्र 29 साल शादीशुदा है. उसका किसी बात को लेकर अपने माता-पिता से झगड़ा हो गया. जिसके बाद उसने अपनी जिदंगी को खत्म करने की ठान ली. जिसके बाद परिजनों ने फौरन 112 पर फ़ोन कर पुलिस को खबर दे दी और उसे बचाने की गुहार लगाई. 
फांसी के फंदे पर लटका युवक
फोन पर खबर मिलते ही पुलिसवालों ने तेजी दिखाई और बिना कोई देरी किए उस घर के लिए दौड़ लगा दी. इधर गुस्से से तिलमिलाया आदित्य तो जैसे अपनी जान देने पर आमदा था. उसने भी  पंखे के कुंडे में फांसी का फंदा बांध दिया और इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता वो फांसी के फंदे पर झूल गया. लेकिन, तभी मेरठ पुलिस की एंट्री हो गई. 
पुलिस जैसे ही कमरे में पहुंची आदित्य फंदे से झूल रहा था. जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर पकड़कर उसे कंधे पर उठा लिया. उधर आदित्य पुलिस से उलझने की कोशिश कर रहा था. ताकि किसी तरह से उसे गले में पड़ा फंदा कड़ा हो जाए. इसके बाद घर वाले भी उसे बचाने के लिए दौड़े और सभी ने उसे उठा लिया. इसके बाद दूसरे पुलिस वाले ने उसके गले में बंधा फंदा काटना शुरु कर दिया
इस पूरी घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस ने आदित्य को कंधे पर उठाया ताकि उसके गले का फंदा कड़ा न हो जाए. जिसके बाद पुलिस ने उसे उतार लिया और समझा-बुझाकर शांत किया. इसके बाद पुलिस उसे थाने में लेकर आई और उसकी काउंसलिंग भी कराई गई.
आदित्य को थाने पर बैठाकर उसकी काउंसलिंग की गई है और फिर परिवार वालों को बुलाकर उन्हें भी समझाया गया. सभी को शांत कर घर वापस भेज दिया गया.
पूछताछ में पता चला था आदित्य ने अपने भाइयों से पैसे उधार लिए थे और परिवार वालों ने उस पर कर्ज चुकाने का दबाव डाला था. उन्होंने कहा कि इस फाइनेंशियल स्ट्रेस ने उन्हें खुदकुशी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb