आंगनबाड़ी जा रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मची अफरा तफरी, 4 बच्चे घायल, इलाज के लिए रेफर, अधिकारी पहुंचे अस्पताल

Bees attacked children going to Anganwadi, chaos ensued, 4 children injured, referred for treatment, officials reached hospital

आंगनबाड़ी जा रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मची अफरा तफरी, 4 बच्चे घायल, इलाज के लिए रेफर, अधिकारी पहुंचे अस्पताल

भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. आंगनबाड़ी जा रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मधुमक्खियों के हमले में 4 बच्चे घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. जानकारी मिलते ही एसडीएम, थाना प्रभारी और तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल-चाल जाना. 
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खोरा में आंगनबाड़ी जा रहे बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर रेफर किया गया. घटना की खबर के बाद एसडीएम गंगाधर वाहिले, थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख और तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायल बच्चों का हाल-चाल जाना. साथ ही चिकित्सकों को उचित इलाज के निर्देश दिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB