कांग्रेस नेता पर आर्म्स एक्ट के फर्जी मामले को लेकर धरने पर बैठे पीसीसी चीफ, सिंह देव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे थाना, बैकफुट पर पुलिस!
PCC Chief Singh Deo and former Chief Minister Bhupesh Baghel, who were on a dharna over a fake Arms Act case against a Congress leader, reached the police station, police on the back foot!
सूरजपुर/बिश्रामपुर : आरोप है कि सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनन्दनपुर में पहली बार होने जा रहे चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियो की मजबूत स्थिति और एकजुटता से बौखलाई भाजपा ने कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार में विशेष भूमिका का निर्वहन कर रहे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ सत्ता के दवाब में आर्म्स एक्ट का फर्जी केस दर्ज करा कर कांग्रेस को उद्वेलित कर दिया है. वही सत्ता के दवाब में दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज करने से पुलिसिया मनाही के बाद अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में सोमवार को बिश्रामपुर थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरु हो गई है
बता दें कि नगर पंचायत शिवनन्दनपुर में पहली बार होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस एकजुट होने की वजह से मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. वहीं टिकट वितरण के बाद भाजपा में बिखराव स्पष्ट नजर आ रहा है. कांग्रेस की मजबूत स्थिति और एकजुटता से बौखलाई भाजपा सत्ता के प्रभाव में चुनाव जीतने चुनावी हथकंडे अपना रही है. जिसका एक नजारा शनिवार को नजर आया.
भाजपा के कार्यकर्ता ने चुनाव संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के निवास पहुंचकर उन्हें उकसाया और अभद्रता भी की. वही भाजपा जिलाध्यक्ष ने बिश्रामपुर थाने में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का झूठा केस भी दर्ज करा दिया.
रविवार की रात करीब 8 बजे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन अपने मेन रोड स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान के सामने लोगो से चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे. उसी दौरान अपने एक साथी के साथ कार में वहां पहुंचे भाजपा के मित्तल पांडेय ने उन्हें जीत हार को लेकर उकसाने की कोशिश की. उसने कहा कि वे उनके प्रभार वाले वार्ड के साथ ही ज्यादातर वार्डो में जीत हासिल कर रहे है. जिस पर जिला उपाध्यक्ष ने उससे कहा कि यहां आकर उन्हें ऐसा क्यों बता रहे हो. इसी बात को लेकर दोनों में वाद विवाद होने लगा. बीच बचाब करने वालो से भी मित्तल पांडेय ने अभद्रता की. माहौल गर्म होता देख मित्तल पांडेय सत्ता की ताकत दिखाने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए अपने साथी के साथ वहां से निकल गया.
थाना पहुंचने वालों में वरिष्ठ नेता सुभाष गोयल, रमेश दनौदिया, जिला महामंत्री संजय डोसी, सुनील अग्रवाल, चंदन सिंह, रामलाल सोनी, मेहंदी यादव, पवन अग्रवाल, विकास सिंह, चंदा सिंह, छन्दा श्री, बबिता गुप्ता अंशुल गोयल, अहमद वाहिद, पीयूष तिवारी, विक्रांत सिंह, अविनाश साहू आदि प्रमुख थे.
सुनियोजित तरीके से दर्ज कराया केस
भाजपा ने सत्ता के दवाब में चुनाव को प्रभावित करने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ बिश्रामपुर थाने में देर रात आर्म्स एक्ट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी. मजे की बात तो ये रही कि रिपोर्ट भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरली सोनी ने दर्ज कराई. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि नरेंद्र जैन ने गाली गलौज करते हुए मित्तल पांडेय पर कटार अड़ा दी थी. घटना के समय घटना स्थल के ठीक सामने हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी. घटना स्थल पर काफी चहल पहल थी. अगल बगल के सीसीटीवी फुटेज में कटार अड़ाने की पुष्टि नही हो रही है. बिना सीसीटीवी फुटेज जांच के आर्म्स एक्ट का केस दर्ज करना चर्चा का विषय बना हुआ है.
कांग्रेस की टीम पहुंची थाने में, दर्ज कराया विरोध
इधर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के साथ किये गए विवाद की रिपोर्ट दर्ज कराने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ केस दर्ज करने व कांग्रेस नेता के खिलाफ बिना सबूत लगाई गई आर्म्स एक्ट की धारा हटाने की मांग की. जिस पर पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ केस दर्ज नही करने और आर्म्स एक्ट की धारा नही हटाये जाने की बात कहे जाने पर कांग्रेस नाराज है. और अब विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है.
पुलिस की हो रही किरिकिरी
इस मामले में सत्ता के दबाव में दर्ज हुए मामले में पुलिस की जमकर किरिकिरी जो रही है. वही एसडीओपी अभिषेक पैंकरा और थाना प्रभारी प्रकाश राठौर ने कहा कि सीसीटीवी के फुटेज देखने के बाद अगर हथियार का फुटेज नही आया तो लगी गंभीर धाराओं को हटाया जाएगा. बहरहाल पुलिस की कार्यप्रणाली की नगरवासी भी जमकर निंदा कर रहे है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
25 मई दोपहर से शुरू हुआ यह धरना मंगलवार सुबह तक लगातार जारी रहा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज खुद कार्यकर्ताओं के साथ थाने के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठे रहे. भीषण गर्मी के बावजूद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
चुनाव में हार के डर से रचा गया षड्यंत्र – दीपक बैज
धरना स्थल पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज किया गया मामला पूरी तरह झूठा और राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई है. उनका आरोप है कि शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की मजबूत स्थिति से भाजपा घबराई हुई है और चुनाव प्रचार से दूर करने के लिए कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी इस पूरे मामले को चुनाव आयोग तक ले जाएगी और एक प्रतिनिधिमंडल के जरिए शिकायत दर्ज कराएगी. कांग्रेस ने साफ कहा है कि जब तक कार्रवाई वापस नहीं होगी. आंदोलन जारी रहेगा.
कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें
नरेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट की धाराएं तत्काल हटाई जाएं
नरेंद्र जैन की पत्नी की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया जाए
कथित फर्जी कार्रवाई करने वाले बिश्रामपुर थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए
कांग्रेस संगठन की ओर से आंदोलन को संभालने के लिए वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी भी लगाई गई है।
देर रात धरना स्थल पहुंचे टीएस सिंहदेव
धरना लगातार 14 घंटे से ज्यादा समय तक जारी रहा. देर रात करीब 1 बजे पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंह देव भी धरना स्थल पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया. टी. एस. सिंह देव ने कहा कि जिम्मेदार लोगो को आ कर के बात करनी चाहिए. मामला क्या है इसकी पूरी जानकारी उन्हें देनी चाहिए. हथियार चलाने के लिए अपराध दर्ज हुआ है, क्या हथियार पाया गया. बिना जांच के धारा कैसे लग गई आप पहले जांच करवाएं चाहे वो कोई भी हो किसी के भी पार्टी का हो. बिना किसी प्रुफ के धारा लग गया है. हम प्रदेश अध्यक्ष के साथ है आगे वे जैसा बोलेगे वैसी ही होगा.
धरने में शामिल हुए भूपेश बघेल
कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने की तैयारी कर ली है. जानकारी के मुताबिक 26 मई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बिश्रामपुर पहुंचकर धरने में शामिल हुए. इसे देखते हुए इलाके में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है. नगर पंचायत शिवनंदनपुर में पहली बार हो रहे चुनाव के बीच यह मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है. आने वाले दिनों में यह विवाद चुनावी माहौल को और प्रभावित कर सकता है.
पाटन के MLA और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धरना स्थल पर पहुंचकर पीसीसी चीफ बैज और पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से चर्चा की. भूपेश बघेल ने इस चर्चा के बाद सरकार और तंत्र पर तीखे तेवर दिखाए है. भूपेश बघेल ने कहा -“भाजपा कान खोलकर सुन ले..ईंट से ईंट बजा देंगे.” भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है -“कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दमन की कार्यवाही बर्दाश्त नहीं होगी. ईंट से ईंट बजा देंगे, याद रखना हम कांग्रेसी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



