प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन और नौकरी दिलाने का दिया झांसा, विधवा से किया रेप, फिर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर 25 लाख ऐंठे, आरोपी सलाखों के पीछे

Property dealer deceived a widow by promising her land and job, raped her, then extorted 25 lakh rupees from her saying he will keep her as his wife, accused behind bars

प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन और नौकरी दिलाने का दिया झांसा, विधवा से किया रेप, फिर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर 25 लाख ऐंठे, आरोपी सलाखों के पीछे

अंबिकापुर : अंबिकापुर शहर का एक युवक विधवा महिला को जमीन दिलाने के नाम पर पहले तो साथ घुमाता रहा. फिर मौका पाकर उसके साथ बलात्कार किया था. महिला ने रिपोर्ट लिखाने की बात कही तो पत्नी बनाकर रखने का झांसा दिया. बाद में महिला को जब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है तो उसने उसे अलग से पत्नी बनाकर रखने की बात कही.इस दौरान वह उससे बलात्कार करता रहा.
इसी बीच उसने महिला के स्वामित्व की जमीन बेचकर तथा उसके सास-ससुर के नाम पर लोन निकलवाकर रुपए अपने पास रख लिए थे. इसके बाद पीडि़ता ने युवक के खिलाफ बलात्कार और 25 लाख रुपए धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
19 सितंबर 2024 को एक विधवा महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़िता का पहचान शहर के खैरबार रोड घुटरापारा निवासी अमित सोनी से थी. पीड़िता जमीन खरीदना चाहती थी. पीडि़ता ने अमित सोनी से कहा था कि वह उसे जमीन दिला दे. इसके बाद से अमित जमीन दिखाने के नाम पर पीड़िता को अपने साथ घुमाता था.
आरोपी ने पीडि़ता को अपने रूम पर ले जाकर बलात्कार की घटना (Widow raped) को अंजाम दिया था। पीडि़ता जब मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना जाने लगी तो उसने यह कहते हुए उसे रोक लिया कि वह उसे पत्नी बनाकर रखेगा. उसकी बात पर भरोसा कर विधवा ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई. पीड़िता को बाद में पता चला कि अमित पहली ही विवाहित है.
पीडि़ता ने जब विरोध किया तो आरोपी उसे पत्नी बनाकर अलग रखने का भरोसा देकर बलात्कार करता रहा. इस बीच आरोपी ने पीड़िता के स्वामित्व की जमीन को बेचकर सारे रुपए अपने पास रख लिया. यही नहीं पीड़िता के नाम पर 2 मोबाइल और टीवी फायनेंस भी करा लिया था.
जमीन दिलाने के नाम पर अमित सोनी ने पीडि़ता के सास-ससुर से लोन निकलवाकर पूरे रुपए रख लिया. इसके अलावा नौकरी लगाने के नाम पर भी पीड़िता से 5 लाख रुपए ले लिया. इस तरह कुल 25 लाख रुपए ठगी कर लिया.
इतना रुपए लेने के बाद भी आरोपी ने पीड़िता को न तो जमीन दिलवाया और न ही रुपए वापस किया. इसका विरोध करने पर वह पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता था.
पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट 19 सितंबर को कोतवाली में दर्ज कराई थी. पीड़िता की रिपोर्ट को पुलिस ने आरोपी अमित सोनी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2) एन, 420, 506 बी, 384 एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया.
कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, आरक्षक अनिल मरावी, मनीष सिंह, शिव राजवाड़े व मंटू गुप्ता शामिल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI