जात्रा के भोज के बाद उल्टियां, फिर मची अफरा-तफरी, फूड प्वाइजनिंग से एक महिला की मौत, 17 ग्रामीण बीमार, 9 ग्रामीणों का अस्पताल में इलाज जारी

Vomiting after the feast at the Jatra festival, followed by chaos, a woman died from food poisoning, 17 villagers fell ill, and nine are currently undergoing treatment in hospital.

जात्रा के भोज के बाद उल्टियां, फिर मची अफरा-तफरी, फूड प्वाइजनिंग से एक महिला की मौत, 17 ग्रामीण बीमार, 9 ग्रामीणों का अस्पताल में इलाज जारी

कोंडागांव : कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड स्थित तमरावंद गांव में जात्रा पर्व के दौरान आयोजित सामूहिक भोज उस वक्त मातम में बदल गया. जब खाना खाने के बाद एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. उल्टियां और बेचैनी की शिकायत के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. फूड पॉइजनिंग की चपेट में आए 26 महिला, पुरुष और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई. वहीं कई लोगों का इलाज अब भी जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक तमरावंद गांव में शनिवार को विधि-विधान के साथ देव जात्रा पर्व का आयोजन किया गया था. गांव में धार्मिक कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोज रखा गया. जिसमें बड़ी तादाद में ग्रामीण शामिल हुए. बताया जा रहा है कार्यक्रम में भोजन परोसा गया था. भोजन करने के कुछ ही देर बाद कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी.
ग्रामीणों के मुताबिक पहले कुछ लोगों को उल्टियां और पेट दर्द की शिकायत हुई. लेकिन देखते ही देखते कई महिला, पुरुष और बच्चे इसकी चपेट में आने लगे. एक साथ बड़ी तादाद में लोगों की तबीयत खराब होने से गांव में हड़कंप मच गया. परिजनों और ग्रामीणों ने फौरन बीमार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी पहुंचाया.
खबर मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम सक्रिय हुई. खाद्य विभाग ने भोज में परोसे गए भोजन के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं. वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है. अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि भोजन में किस वजह से जहरीलापन फैला. एक महिला की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t