सीमा पर गरियाबंद पुलिस का सख्त पहरा, निगाहों से नहीं बच पाई नशे की बड़ी खेप, बॉर्डर चेकिंग के दौरान 130 किलो गांजा जब्त, आरोपी राहुल गिरफ्तार

Gariaband police maintain strict vigil along the border, large consignment of drugs fails to escape their attention, 130 kg of marijuana seized during border checking, smuggling attempt foiled

सीमा पर गरियाबंद पुलिस का सख्त पहरा, निगाहों से नहीं बच पाई नशे की बड़ी खेप, बॉर्डर चेकिंग के दौरान 130 किलो गांजा जब्त, आरोपी राहुल गिरफ्तार

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में नशे के काले कारोबार और गांजा तस्करों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में गरियाबंदhttps://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t जिले की देवभोग पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने ओडिशा बॉर्डर पर अंतर्राज्यीय चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 130 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है. जब्त गांजे और तस्करी में इस्तेमाल वाहन की कुल कीमत 70 लाख 58 हजार रुपये आंकी गई है. इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. 24 मई 2026 को देवभोग थाना पुलिस की टीम ओडिशा सीमा से लगे ग्राम खुटनांव स्थित अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर एमसीपी (MCP) चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान ओडिशा की तरफ से एक संदिग्ध पिकअप वाहन नम्बर UP 64 CT 5613 आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वाहन को रोका और चालक से पूछताछ शुरु की.
घबराहट ने खोला राज..
चालक की घबराहट और गोलमोल जवाब से पुलिस का शक गहरा गया. जब गवाहों की मौजूदगी में पिकअप की बारीकी से तलाशी ली गई. तो गाड़ी में 6 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियां मिलीं. इन बोरियों को खोलने पर उनमें भारी तादाद में गांजा भरा हुआ पाया गया. मौके पर ही जब तौल कराई गई, तो कुल 130 किलो 160 ग्राम गांजा निकला. बाजार में इस मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 65 लाख 8 हजार रुपये बताई जा रही है.
ओडिशा से यूपी तक फैला था नेटवर्क..
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम राहुल पाण्डेय उम्र 33 साल बताया. आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह गांजे की इस बड़ी खेप को ओडिशा से सस्ते दाम पर खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहा था. जहां इसे ऊंचे दामों पर खपाने की तैयारी थी.
पुलिस ने मौके पर ही कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मादक पदार्थ को सीलबंद कर दिया. आरोपी राहुल पाण्डेय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जिसके बाद आगे की जांच जारी है. गरियाबंद पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय तस्करों में हड़कंप मच गया है.
गिरफ्तार आरोपी
राहुल पाण्डेय (33 वर्ष), निवासी ग्राम पारो लौवडीह, तहसील मोहमदाबाद युसुफपुर, थाना भंवरकोल, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)।
जब्त सामग्री
130.160 किलोग्राम अवैध गांजा (6 बोरियों में) और एक पिकअप वाहन।
कुल जब्ती
 ₹70,58,000 (लगभग)।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

धमतरी : सिहावा पुलिस ने एक गांजा तस्कर को धर दबोचा है।जानकारी के अनुसार सिहावा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर में अवैध रूप से गांजा भरकर देवभोग-मेचका मार्ग से सांकरा होते हुए राजस्थान ले जाने वाला है।जिसकी सूचना पर थाना सिहावा पुलिस द्वारा फॉरेस्ट नाका सांकरा में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया.
जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम मोंटू शर्मा पिता रामेश्वर शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी मुंशीराम कॉलोनी, मुखर्जी नगर, उत्तर पश्चिम दिल्ली होना बताया गया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से स्काई ब्लू रंग के पिट्ठू बैग में रखे 02 पैकेट एवं एक प्लास्टिक पॉलिथीन से कुल 07 किलो 724 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी जुमला कीमती लगभग 4 लाख 35 हजार रुपये है जप्त कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t