लव मेरिज के बाद फंदे पर झूली नवविवाहिता, घर में लटकी देखी पत्नी की लाश तो पति के उड़ गए होश. पिता ने आने से किया इंकार, जांच में जुटी पुलिस
A newlywed woman hanged herself after a love marriage. Her husband was devastated to find her body hanging in the house. Her father refused to come, and the police are investigating.
कोरबा : कोरबा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली है. नवविवाहिता की लाश उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कृष्णा नगर बस्ती का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णा नगर बस्ती में रहने वाली मृतका प्रीति उर्फ बेबी उम्र 26 साल पति धर्मेंद्र पासवान की लाश घर पर लोहे एंगल पर चुन्नी से फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं मृतका के परिजनों की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी. बताया जा रहा है कि मृतका का 3 साल का बेटा भी है. जिसके सिर से अब मां का साया उठ गया है.
मृतिका प्रीति उर्फ बेबी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गौरेया थाना तुर्की की निवासी थी. धर्मेंद्र पासवान ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर प्रीति से दूसरा प्रेम विवाह किया था. वे पिछले कुछ साल से कृष्णा नगर में राजेंद्र मिंज के किराए के मकान में रह रहे थे. धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता है और बालको विद्युत संयंत्र में ठेकेदारी का काम करता है.
मानिकपुर चौकी पुलिस ने मृतिका के परिजनों से संपर्क किया. पता चला कि प्रीति की माता की मौत पहले ही हो चुकी है. और पिता भी प्रेम विवाह कर भाग गए हैं, वे आना नहीं चाहते. कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि यह नवविवाहित मामला है. तहसीलदार के सामने पंचनामा और बयान की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने मौत के कारणों के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ दल को भी बुलाया है. ताकि परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



