कक्षा पांचवी की छात्रा ने लगाई फांसी, गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में टाई के फंदे से लटकती मिली लाश, परिजन बोले-प्रबंधन ने झूठी जानकारी दी
A Class 5 student hanged herself; her body was found hanging from a tie in a girls' hostel room. Family members allege the management provided false information.
कोंडागांव : कोंडागांव जिले से दुखद खबर सामने आ रही है. यहां 11 साल की बच्ची का शव गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला. घटना शनिवार 11 अक्टूबर की है. बच्ची माकड़ी ब्लॉक के कांटागांव स्थित आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी. वह कक्षा पांचवी की छात्रा थी.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब छात्राओं को भोजन के लिए बुलाया जा रहा था. तब चंपा हॉस्टल के कमरे में टाई से फांसी के फंदे पर झूलती मिली.
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद हॉस्टल प्रबंधन ने पहले छात्रा को बेहोश बताया और घटना की वास्तविक सूचना देने में देरी की. उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की. वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा.
गांव के सरपंच मोती राम मरकाम ने बताया कि हॉस्टल प्रशासन ने सुबह करीब 10:45 बजे खबर दी कि छात्रा बेहोश है. छात्रा के परिवार को दोपहर 12 बजे वास्तविकता का पता चला. परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर खबर दी जाती, तो शायद बच्ची को बचाया जा सकता था.
खबर मिलते ही एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार, शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे. घटना की जांच जारी है. शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



