मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस खड़े ट्रक से टकराई, मौके पर डॉक्टर-ड्रेसर की मौत, ड्राइवर और पेशेंट जख्मी

A speeding ambulance carrying a patient to the medical college collided with a parked truck doctor dresser died on the spot driver and patient injured

मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस खड़े ट्रक से टकराई, मौके पर डॉक्टर-ड्रेसर की मौत, ड्राइवर और पेशेंट जख्मी

दंतेवाड़ा : जगदलपुर में कोड़ेनार थाना क्षेत्र के किलेपाल के पास गुरुवार की एक मरीज को लेकर जगदलपुर आ रही एम्बुलेंस ट्रक के पीछे जा टकराई. इस हादसे में दो मेडिकल स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चालक व मरीज समेत छह लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया है.
छत्तीसगढ़ के जिले दंतेवाड़ा में मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में  डॉक्टर मनोज पाण्डेय और ड्रेसर राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा सुबह करीब 5 बजे किलेपाल के पास हुआ. जब एम्बुलेंस किरंदुल स्थित NMDC अस्पताल से मरीज को रायपुर मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी.
एम्बुलेंस में कुल 8 लोग सवार थे. जिनमें एक मरीज और मेडिकल स्टाफ के सदस्य शामिल थे. इस हादसे में एम्बुलेंस में सवार अन्य 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुंचाया गया. घायलों का इलाज चल रहा है और कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है.
हादसा कोडेनार थानाक्षेत्र के अंतर्गत हुआ है. हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे में घायल हुए 6 लोगों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया. जिसके बाद उन्हें जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत नाजुक है और उनका इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb