सरकारी स्कूल के चपरासी ने छात्रा के साथ किया अश्लील हरकत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार करने की उठी मांग

Government school peon did obscene act with the girl student, villagers got angry, demand was raised to arrest the accused employee

सरकारी स्कूल के चपरासी ने छात्रा के साथ किया अश्लील हरकत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार करने की उठी मांग

कांकेर : कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर के एक सरकारी स्कूल मेे अश्लीलता का मामला सामने आया है. वायरल हो रहे एक वीडियो में स्कूल का चपरासी छात्रा के साथ स्कूल में अश्लील हरकत नजर आ रहा है. घटना से ग्रमीणों में आक्रोश है. वहीं इस मामलें में जांच टीम गठित की गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की बात कह रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक हायर सेकेंडरी स्कूल, छोटे बेटिया का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमे चपरासी स्कूल की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है. इस मामले में जांच के लिए टीम तैयार कर भेज दिया गया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
डीईओ ने किया जांच टीम का गठन
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल ने मामले की गंभीरता को लेते हुए जांच टीम का गठन कर दिया है. जिसमें उन्होंने BEO और दो महिला प्रिंसिपल को शामिल किया है. डीईओ ने कहा कि जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट रूप से सामने आ पाएगा.
विद्यालयों में छात्रों को जागरुक करने के लिए हमेशा से ही गुड और बैड टच को लेकर जागरुकता कार्यक्रम कराए जाते हैं. महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से भी जागरुकता के लिए कार्यक्रम कराए जाते रहे हैं. इसके बाद भी मामला सामने आया है. जांच टीम की रिपोर्ट के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI