खेत में गड़ा खजाना निकालने का सरपंच को दिया झांसा, तंत्र-मंत्र के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी, आकस्मिक मृत्यु की दी धमकी, आरोपी फरार
Sarpanch was deceived into extracting buried treasure from the field cheated of Rs 7 lakh in the name of Tantra Mantra threatened of sudden death accused absconding
कांकेर/पंखाजूर : छत्तीसगढ़ के पंखाजूर थाना क्षेत्र में मरोड़ा गांव के सरपंच लक्ष्मण मंडावी से तंत्र-मंत्र के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी हुई। महाराष्ट्र के यवतमाल से आए ठगों ने खेत में गड़ा खजाना निकालने का झांसा देकर उनसे कई किस्तों में यह रकम वसूल की। ठगों ने खजाना न निकालने पर आकस्मिक मृत्यु की धमकी भी दी, जिससे सरपंच डर गए और पैसे दे दिए। इसके बाद सरपंच ने थाना में मामला दर्ज किया. यह मामला पंखाजूर थाना क्षेत्र का है.
छत्तीसगढ़ के मरोड़ा गांव के सरपंच लक्ष्मण मंडावी सात लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गए. यह ठगी तंत्र-मंत्र के जरिए गड़ा खजाना निकालने का झांसा देकर की गई. दरअसल पिछले साल महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से कुछ लोग लक्ष्मण मंडावी के घर पहुंचे. उन्होंने सरपंच को यकीन दिलाया कि उनके खेत में उनके पूर्वजों का गड़ा हुआ सोना छिपा है और वे तंत्र-मंत्र के जरिए इसे बाहर निकाल सकते हैं. इसके बदले में उन्हें पैसे की मांग की गई.
इन ठगों ने यह भी धमकी दी कि अगर यह खजाना नहीं निकाला गया. तो सरपंच के घर में किसी की आकस्मिक मृत्यु हो सकती है. इस डर से घबराए सरपंच ने उनसे उपाय पूछा. ठगों ने बताया कि वे एक शुभ तिथि पर आएंगे और खजाना निकाल देंगे.
सरपंच ने ठगों को अलग-अलग किस्तों में दिए सात लाख रुपये
20 दिसंबर 2023 को वे सरपंच के घर आए. आंगन में तुलसी के पौधे के पास तंत्र-मंत्र किया. और फिर पैसों की मांग की. डर की वजह से सरपंच ने पहले तीन लाख पचास हजार रुपये दिए. इसके बाद ठगों ने दोबारा पैसे की मांग की. जिससे उन्होंने एक लाख पचास हजार रुपये और दिए. इस तरह अलग-अलग समय पर कुल सात लाख रुपये ठगों को दे दिए.
डर की वजह से सरपंच ने ठगी की बात किसी को नहीं बताई
लक्ष्मण मंडावी ने बताया कि आत्म-सम्मान और डर की वजह से उन्होंने इस ठगी की बात किसी को नहीं बताई. हालांकि, उनके परिवार वाले इस घटना के गवाह थे. और पंचायत के कुछ सदस्य, जैसे सुखरंजन उसेंडी, दयाल राय और गौरीशंकर नगर को इस घटना की जानकारी थी. आखिरकार 18 अक्टूबर को सरपंच लक्ष्मण मंडावी ने बांदे थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई.
सरपंच के मुताबिक ठगों में प्रवीण शेंगर, अरविंद शेंगर, बंडू शिंदे, युवराज शिंदे, हीरालाल जगताप और राम कृष्ण झरेकर शामिल थे. थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने इस मामले को संज्ञान में लिया और छह ठगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 448, 420 और 147 के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. और आरोपियों की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



